Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung ने भारत में लॉन्च किए 3 स्मार्ट मॉनीटर, एडवांस फीचर के साथ AI से हैं लैस

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 06:04 PM (IST)

    सैमसंग ने भारत में अपना नया M9 स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च किया है जो QD-LED पैनल और 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। यह मॉनिटर 165Hz रिफ्रेश रेट लाइव टीवी चैनल और सैमसंग टीवी प्लस को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कंपनी ने रिफ्रेश M7 और M8 स्मार्ट मॉनिटर भी लॉन्च किए हैं। M9 मॉनिटर में AI आधारित इमेजिंग और साउंड फीचर्स भी हैं।

    Hero Image
    सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए स्मार्ट मॉनीटर

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने भारत में M9 स्मार्ट मॉनीटर लॉन्च किया है। यह मॉनीटर QD-LED पैनल के साथ आता है, जो 4K रेजोल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस मॉनीटर में लाइव टीवी चैनल के साथ-साथ Samsung TV Plus को एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ ही यह Samsung के Gaming Hub को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह मॉनीटर एआई आधारित इमेजिंग और साउंड फीचर्स सपोर्ट करता है। सैमसंग ने M9 Smart Monitor के साथ-साथ रिफ्रेश M7 और M8 स्मार्ट मॉनीटर लॉन्च किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Smart Monitor M9, M8, M7 की कीमत

    Samsung के स्मार्ट मॉनीटर M9 को भारत में 1,25,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस मॉनीटर का डिस्प्ले साइज 32 इंच का है। इसके साथ ही M8 को 49,299 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों मॉनीटर पर कंपनी 3000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है।

    सैमसंग ने 43-इंच के स्मार्ट मॉनीटर M7 को भारत में 34,299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। M7 स्मार्ट मॉनीटर के 32 इंच वाले मॉडल को 30,699 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। एम7 मॉडल पर कंपनी 1500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

    Samsung Smart Monitor M9 की खूबियां

    Samsung Smart Monitor M9 पहला मॉनीटर है, जो QD-OLED टेक्नोलॉजी से लैस है। यह स्लीक डिजाइन वाला मॉनीटर मैटल फ्रेम के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 32-इंच का 4K (3,840 x 2,160 pixels) ग्लेयर फ्री पैनल दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है।

    सैमसंग का यह मॉनीटर OLED Safeguard+ टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें स्क्रीन-बर्न से निपटने के लिए स्पेशल कूलिंग सिस्टम भी दिया है। इसमें कंपनी ने बिल्ट-इन 4K वेबकैम भी दिया है। इसमें Active Voice Amplifier (AVA) Pro भी दिया गया है।

    Smart Monitor M9 सैमसंग के One UI Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा, जिसके लिए सैमसंग सात साल तक अपडेट उपलब्ध करवाएगा। इसमें AI-पावर्ड फीचर्स जैसे - AI Picture Optimiser और 4K AI Upscaling Pro का सपोर्ट मिलता है।

    यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले सामने आई Samsung Galaxy Z Fold 7 की लाइव तस्वीरें, देखें डिजाइन

    Samsung के लेटेस्ट Smart Monitor M9 में Samsung TV Plus और Samsung Gaming Hub जैसे ऐप्स प्री इंस्टॉल आते हैं, जो क्लाउड गेमिंग सपोर्ट करते हैं। कंपनी का कहना है कि यह मॉनीटर गेमिंग और हाई-स्पीड टास्क के दौरान स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं।

    Samsung Smart Monitor M8 और M7 के फीचर्स

    सैमसंग Smart Monitor M8 और M7 के फीचर्स की बात करें तो इसमें UHD डिस्प्ले के साथ VA पैनल टेक्नोलॉजी और 60Hz रिफ्रेस रेट मिलता है। इसमें AI-आधारित क्लिक टू सर्च, Tizen OS Home, और AI Picture Optimiser जैसे फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही M9 की तरह M8 मॉडल में 4K AI Upscaling प्रो फीचर भी मिलता है। सैमसंग के M7 मॉनीटर के 43-इंच और 32-इंच वाले वेरिएंट में एक जैसे फीचर मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Amazon Prime Day सेल में OnePlus 13 पर 10 हजार का डिस्काउंट, कीमत होगी इतनी कम