Samsung यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 7 अप्रैल को नए हो जाएंगे ये सभी पुराने फोन; आ रहा है मैजिकल अपडेट
सैमसंग ने घोषणा की है कि One UI 7 अपडेट को 7 अप्रैल से एलिजिबल डिवाइस के लिए जारी किया जाएगा। लिस्ट में Galaxy S24 series Galaxy S24 FE the Galaxy S23 series Galaxy S23 FE Galaxy Z Fold6 Z Flip6 Galaxy Tab S10 series और Galaxy Tab S9 series के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं अपडेट की डिटेल।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने पहले घोषणा की थी कि Android 15 पर बेस्ड One UI 7 अपडेट अप्रैल में चुनिंदा Galaxy स्मार्टफोन्स के लिए रिलीज होगा। अब, दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता ने कंफर्म किया है कि ऑफिशियल रोलआउट 7 अप्रैल से शुरू होगा। ये अपडेट सबसे पहले Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 के लिए रोलआउट होगा। खास बात ये है कि ये One UI 7 का स्टेबल अपडेट होगा, क्योंकि बीटा अपडेट इन डिवाइसेज पर पहले से उपलब्ध है। Samsung ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि नया अपडेट 'यूजर एक्सपीरियंस के बेहतर पर्सनलाइजेशन और कंट्रोल के लिए बोल्ड न्यू डिजाइन लेकर आएगा।'
One UI 7 अपडेट
One UI 7 का रोलआउट 7 अप्रैल से शुरू होगा और इसके बाद आने वाले हफ्तों में ये धीरे-धीरे एलिजिबल Galaxy स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए उपलब्ध होगा। अपडेट सबसे पहले Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 तक पहुंचेगा।
इसके बाद के हफ्तों में, ये अपडेट दूसरे एलिजिबल डिवाइसेज जैसे Galaxy S23 Series, Galaxy S23 FE, Galaxy Z Fold5, Galaxy Z Flip5, साथ ही Galaxy Tab S10 और Tab S9 Series के लिए भी रोलआउट होगा।
One UI 7 अपडेट: क्या है नया?
नया डिजाइन: Samsung ने कहा कि One UI 7 अपडेट एक सिंपल, इंपैक्टफुल और इमोशनल डिजाइन के साथ आएगा, जो Galaxy यूजर्स के लिए एक स्ट्रीमलाइन्ड और एकसमान एक्सपीरियंस लाएगा। इसके तहत एक सिम्प्लिफाइड होम स्क्रीन और रीडिजाइन्ड One UI widgets पेश किए जाएंगे।
Now Bar: ये लॉक स्क्रीन पर रियल-टाइम अपडेट्स देगा। Samsung के मुताबिक, यूजर्स एक क्विक स्वाइप से जरूरी जानकारी एक्सेस कर सकेंगे। इसके लिए फोन को अनलॉक करने की जरूरत नहीं होगी, चाहे वे सुबह की रनिंग का प्रोग्रेस ट्रैक कर रहे हों या Galaxy Buds पर क्या चल रहा है, ये चेक कर रहे हों।
AI Select: अगर यूजर कोई वीडियो देख रहा है, तो वह Edge Panel को स्वाइप करके ‘AI Select’ आइकन पर क्लिक कर इसे GIF फाइल के रूप में सेव कर सकता है।
Writing Assist: ये यूजर्स को कंटेंट को आसानी से समराइज करने या ऑटोमैटिकली फॉर्मेट करने की सुविधा देगा, जिसमें टेक्स्ट को सेलेक्ट किया जा सकता है।
Drawing Assist: Samsung के मुताबिक, ये फीचर ' ये एक से ज्यादा इनपुट के साथ विचारों को जीवंत करने में मदद करता है, जिसमें टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स और इमेज या स्केच का कॉम्बिनेशन शामिल है।'
Audio Eraser: ये यूजर्स को वीडियो में साउंड कैटेगरीज को अलग करने और अनचाहे नॉइज को हटाने की सुविधा देगा, जिससे एडवांस्ड एडिटिंग सभी के लिए आसान हो जाएगी।
खास बात ये है कि ये फीचर्स Samsung Galaxy S25 सीरीज में मौजूद थे और अब ये दूसरे एलिजिबल स्मार्टफोन्स के लिए रोलआउट होंगे। हालांकि, Galaxy S25 सीरीज के दो फीचर्स अभी पुराने स्मार्टफोन्स तक नहीं पहुंचे हैं। इनमें Now Brief और Call Transcript फीचर्स शामिल हैं। फिलहाल, ये साफ नहीं है कि Samsung आने वाले बीटा अपडेट्स में इन फीचर्स को रोलआउट करेगा या नहीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।