Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy Z Flip 5 नए अवतार में लॉन्च, सभी वेरिएंट्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट; देखें ऑफर

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 08:30 PM (IST)

    Samsung के लेटेस्ट ऑफर के साथ Galaxy Z Flip5 स्मार्टफोन पर ग्राहक कैशबैक और अपग्रेड बोनस के साथ 14000 रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी नए वेरिएंट पर 30 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है। Samsung Galaxy Z Flip 4 स्मार्टफोन में 3.5-इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    Hero Image
    Samsung Galaxy Z Flip 5 को नए अवतार में पेश किया गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने इस साल जून में Galaxy Z Flip5 को लॉन्च किया था। यह फोन 99,990 रुपये की कीमत में चार कलर ऑप्शन - मिंट, ग्रेफाइट, क्रीम और लेवेंडर आया था। अब इस फोन को यलो कलर के नए ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी Galaxy Z Flip5 स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर नया लिमिटेड पीरियड ऑफर का भी एलान किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैमसंग का बंपर ऑफर

    सैमसंग के लेटेस्ट ऑफर के साथ Galaxy Z Flip5 स्मार्टफोन पर ग्राहक कैशबैक और अपग्रेड बोनस के साथ 14,000 रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी नए वेरिएंट पर 30 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है। यानी फोन को मात्र 3,379 रुपये की किस्त में खरीदा जा सकता है। ऐसे ग्राहक जो EMI पर फोन नहीं खरीदना चाहते वे 14,000 रुपये के अपग्रेड बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Caviar ने iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के UFO कलेक्शन किये पेश, जानें कीमत और खासियत

    Galaxy Z Flip5 की खूबियां

    डिस्प्ले - Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन में 3.5-इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है, जो Super AMOLED पैनल है। इस फोन में 6.7-इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X Infinity Flex Display दिया गया है। दोनों डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आते हैं।

    प्रोसेसर और स्टोरेज - सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8GB का LPDDR5 RAM और 512GB तक का UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

    बैटरी - Samsung Galaxy Z Flip 4 में 3700mAh की बैटरी दी है, जो सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन मात्र 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।

    ऑपरेटिंग सिस्टम - सैमसंग का यह फोन Android 13 पर आधारित कंपनी के कस्टमाइज्ड One UI 5.1 यूजर इंटरफेस पर रन करता है।

    कैमरा - Samsung Galaxy Z Flip 4 स्मार्टफोन में 12MP + 12MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 10X डिजिटल जूम का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 10MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner