Samsung Galaxy इवेंट हाइलाइट: Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3 समेत Galaxy Watch 4 लॉन्च
Samsung Galaxy Unpacked Highlights Samsung की तरफ से दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन के साथ ही Galaxy Watch 4 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन को शानदार कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Unpacked Event: Samsung के सालाना आयोजित होने वाले मेगा इवेंट Galaxy Unpacked 2021 इवेंट में आज यानी 11 अगस्त 2021 को कई शानदार प्रोडक्ट को लॉन्च किया गया है। इवेंट में दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 के साथ ही Galaxy Watch 4 सीरीज को लॉन्च किया गया है। दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन को शानदार कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं इवेंट से जुड़ी अपडेट
Samsung Event हाइलाइट्स
8.20 PM
Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन को 999 डॉलर में लॉन्च किया गया है। जबकि Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन 1,799 डॉलर में आता है। दोनों स्मार्टफोन को 11 अगस्त से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
8.17 PM
Samsung Galaxy Z Flip 3 बड़ी कवर स्क्रीन के साथ आता है। इसमें कैमरों को वर्टिकल के बजाय होरिजेंटल रखा गया है।
8.15 PM
Galaxy Z Fold 3 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन कैमरा 12MP का है। इसका फील्ड ऑफ व्यू 123 डिग्री होगा। इसके अलावा एक अन्य 12MP का कैमार मिलेगा। साथ ही 12MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। जो ऑप्टिकल जूम और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ आएगा। फोन के फ्रंट में एक कवर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 10MP का है। इसका फील्ड ऑफ व्यू 80 डिग्री होगा। साथ ही एक 4MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया गया है।
8.10PM
Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन S-Pen सपोर्ट के साथ आएगा। Samsung Galaxy Z Fold 3 एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा के साथ आता है। यह अंडर-डिस्प्ले कैमरा डिज़ाइन वाला सैमसंग का पहला फोन है। साथ ही फोल्डिंग स्मार्टफोन के साथ पहली बार अंडर डिस्प्ले कैमरा पेश किया गया है। नए फोल्ड 3 में दो डिस्प्ले हैं। दोनों स्क्रीन में अब 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
8.00PM
Samsung Galaxy Z Fold 3 में अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। जिसके साथ कम बैटरी कंजप्शन होगी। Galaxy z fold 3 स्मार्टफोन मल्टीटास्किंग टास्कबार के साथ आएगा। इसमें youtube देखते हुए शॉपिंग कर सकते हैं। फोन यूजर्स की प्रोडक्टिविटी बेहतर बनाएगा। इसमें पीसी जैसा एक्सपीरीयंस मिलेगा, जो आपकी पॉकेट में आसानी से फिटो होगा। इसे Microsoft के साथ साझेदारी में पेश किया गया है।
7.55 PM
Galaxy Z Fold3 5G में मेन डिस्प्ले के तौर पर 6.2-इंच HD+डायनामिक Amoled 2k डिस्प्ले दी गई है।इसकी रेजोल्यूशन 2268*832 पिक्सल है। जबकि 120 hz अडेपटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। मेन स्क्रीन 2.6-इंच QXGA+डायनामिक Amoled 2k डिस्प्ले दी गई है.
डाइमेंशन
फोल्डेड -67.3x158.16.0mm-14.4mm
अनफोल्डेड -128.1x158.2x6.4mm
7.50 PM
Samsung Watch 4 में नई Exynos W920 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही Google Wear OS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें नया बॉडी कम्पोजिशन फीचर दिया गया है। स्मार्टवॉच उपयोगकर्ताओं को घड़ी के किनारे की दो उंगलियों को छूकर बॉडी कंपोजिशन डेटा एकत्र करने में मदद करती है।
7.47 PM
गैलेक्सी वॉच सीरीज में बल्ड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलेगी। इसमें रिमोट कंट्रोलर का सपोर्ट मिलेगा। साथ हीSamsung Health App के जरिए यूजर्स कर पाएंगे अपनी हेल्थ को ट्रेक Real Time Health ट्रैक कर पाएंगे।
इन फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट
- Blood Pressure
- Blood Oxygen
- Heart Rate, Water
7.45 PM
Watch 4 सीरीज रिमोट कंट्रोल और Samsung Bio Active Sensor से होगी लेस
7.40 PM
Galaxy Watch 4 सीरीज में Google Map का सपोर्ट मिलेगा।
7: 35 PM
Galaxy Watch 4 series में मिलेगा ब्लड ऑक्सीजन लेवल डिटेक्शन और बॉडी कॉम्पोसिशन मेजरमेंट फीचर्स
#SamsungUnpacked is now LIVE. Watch how it all unfolds.https://t.co/vQlzUxJ7cZ
— Samsung Mobile (@SamsungMobile) August 11, 2021
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।