विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S8 को 27910 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 08 Oct 2018 03:13 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 01:28 PM (IST)

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में Galaxy S8 को 27,910 रुपये डिस्काउंट के बाद 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S8 को 27910 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S8 को 27910 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में ग्राहकों को Samsung Galaxy S8 को कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। इस फोन की वास्तविक कीमत 57,900 रुपये है। इसे 27,910 रुपये डिस्काउंट के बाद 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा OnePlus 6 को भी कम कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। इस फोन को 5,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह डिस्काउंट ग्राहकों को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान मिलेगा। इसके अलावा कुछ अन्य ऑफर्स को मिलाकर यह फोन 27,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy S8 ऑफर डिटेल्स:

फ्लिपकार्ट और सैमसंग ने Galaxy S8 को कम कीमत में उपलब्ध कराने के लिए हाथ मिलाया है। इस फोन पर 27,910 रुपये डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद फोन को 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो फोन में 5.8 इंच का क्यूएचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440 x 2960 है। सैमसंग गैलेक्सी S8 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी S8 में पावर बैकअप के लिए 3000 mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 4 जीबी की रैम और 64जीबी की स्टोरेज दी गई है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर काम करता है।

OnePlus 6 ऑफर डिटेल्स:

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के तहत OnePlus 6 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 34,999 रुपये के बजया 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा SBI कार्ड धारकों को 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसका मतलब SBI कार्ड धारकों को 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद फोन की कीमत 27,000 रुपये हो जाती है। इस वेरिएंट के अलावा OnePlus 6 के अन्य वेरिएंट भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें:

Amazon-Flipkart Sale: इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को खरीदने पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

गूगल Pixel 3, Pixel 3XL का देखें फर्स्ट लुक, लॉन्च से पहले पिक्चर्स हुईं लीक

फेसबुक मैसेंजर पर अब बोलकर कर पाएंगे कॉल, रिप्लाई और मैसेज जैसे काम, जानें कैसे 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।