विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक मैसेंजर पर अब बोलकर कर पाएंगे कॉल, रिप्लाई और मैसेज जैसे काम, जानें कैसे

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 08 Oct 2018 11:02 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 08 Oct 2018 05:04 PM (GMT+05:30)

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फीचर के तहत यूजर्स जल्द ही वॉयस कमांड के जरिए मैसेज को डिक्टेड और सेंड कर पाएंगे

फेसबुक मैसेंजर पर अब बोलकर कर पाएंगे कॉल, रिप्लाई और मैसेज जैसे काम, जानें कैसे
फेसबुक मैसेंजर पर अब बोलकर कर पाएंगे कॉल, रिप्लाई और मैसेज जैसे काम, जानें कैसे

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अपने मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर चैट और कॉल्स के लिए वॉयस कमांड फीचर टेस्ट कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फीचर के तहत यूजर्स जल्द ही वॉयस कमांड के जरिए मैसेज को डिक्टेड और सेंड कर पाएंगे। साथ ही वॉयस कॉल्स और रिमांइडर भी सेट कर पाएंगे। फेसबुक मैसेंजर के प्रवक्ता ने इस बात को कंफर्म किया है कि कंपनी वॉयस कमांड फीचर को टेस्ट कर रही है।

मैसेंजर को आसान बना देगा वॉयस कमांड फीचर:

फेसबुक के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी अपने कर्मचारियों के बीच ही मैसेंजर को लेकर कई तरह के नई फीचर पर काम करती रहती है। आपको बता दें कि वॉयस कंट्रोल फीचर मैसेंजर का इस्तेमाल काफी आसान बना देगा। इससे पहले फेसबुक मैसेंजर को स्पीच ट्रांसक्रिप्शन की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया था जो कि Aloha वॉयस अस्सिटेंट का हिस्सा है। माना जा रहा है कि यह नया फीचर फेसबुक के आने वाले पोर्टल वीडियो चैट स्क्रीन डिवाइस का ही एक हिस्सा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक मैसेंजर अपने प्लेटफॉर्म को एसएमएस, स्नैपचैट, एंड्रायड मैसेज और अन्य टेक्स मैसेज प्लेटफॉर्म्स से अलग दिखाना चाहता है। देखा जाए तो दुनिया में करीब 130 करोड़ लोग मैसेंजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसके अलावा गूगल ने भी एक ऐसी ऐप लॉन्च की है जिसके तहत महज आवाज से ही फोन के सभी काम आसानी से हो जाएंगे। इस ऐप का नाम Voice Access है।

जानें इस ऐप की डिटेल्स:

यह ऐप यूजर्स को ऐप्स में नेविगेशन करने, गूगल असिस्टेंट से बात करने, लिखने और टेक्स्ट करने में मदद करेगी। साथ ही इस ऐप के जरिए यूजर्स इसके अलावा भी कई काम कर पाएंगे। गूगल के मुताबिक, यह ऐप उन लोगों के लिए कारगर साबित होगी जो लोग हाथों से फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। यह ऐप ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसके अलावा गूगल का कहना है कि यह ऐप अर्थराइटिस और स्पाइनल कॉर्ड की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए भी कारगर साबित होगी।

यह भी पढ़ें:

200 रुपये से कम में वोडाफोन 56 दिनों के लिए दे रहा डाटा समेत वॉयस कॉलिंग की सुविधा

IRCTC से बुक किए टिकट से यात्री का नाम बदलने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

एक WhatsApp अकाउंट को 2 स्मार्टफोन पर चलाने के लिए अपनाएं ये Steps

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।