विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

200 रुपये से कम में वोडाफोन 56 दिनों के लिए दे रहा डाटा समेत वॉयस कॉलिंग की सुविधा

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 08 Oct 2018 09:47 AM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 03:17 PM (IST)

टेलिकॉम सेक्टर में चल रही प्राइस वॉर के तहत वोडाफोन ने एयरटेल और जियो को टक्कर देने के लिए एक नया प्लान पेश किया है

200 रुपये से कम में वोडाफोन 56 दिनों के लिए दे रहा डाटा समेत वॉयस कॉलिंग की सुविधा
200 रुपये से कम में वोडाफोन 56 दिनों के लिए दे रहा डाटा समेत वॉयस कॉलिंग की सुविधा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने प्राइस वॉर के तहत 189 रुपये का एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को वॉयस कॉल और डाटा बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इस प्लान में एसएमएस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इस प्लान की टक्कर एयरटेल के 199 रुपये और जियो के 198 रुपये के प्लान से होगी।

वोडाफोन के 189 रुपये के प्लान की डिटेल्स:

इस प्लान के तहत यूजर्स को वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। कॉलिंग के लिए यूजर्स 250 मिनट प्रतिदिन और 1000 मिनट प्रति हफ्ते इस्तेमाल कर पाएंगे। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स 100 यूनिक नंबर्स पर ही कॉल कर पाएंगे। डाटा की बात करें तो यूजर्स को 2 जीबी 3जी/4जी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इस प्लान में एसएमएस बेनिफिट्स नहीं दिए गए हैं। कॉलिंग के लिए दी गई लिमिट के खत्म होने के बाद यूजर्स को एक पैसा प्रति मिनट की दर से कॉल चार्ज देना होगा। आपको बता दें कि इस प्लान को यूजर्स बैलेंस डिडक्शन मोड के जरिए ही रिचार्ज करा पाएंगे।

एयरटेल 199 रुपये प्लान:

एयरटेल के 199 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैधता दी जाएगी। इसमें प्रतिदिन 1.4 जीबी डाटा दिया जाएगा। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 39.2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगा। साथ ही 100 एसएमएस भी प्रतिदिन दिए जाएंगे।

जियो 198 रुपये प्लान:

जियो के 198 रुपये के प्लान के तहत यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। कुल मिलाकर यूजर्स को 56 जीबी डाटा दिया जाएगा। 56 जीबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps रह जाएगी। इसके साथ ही इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉल्स (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

IRCTC से बुक किए टिकट से यात्री का नाम बदलने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

एक WhatsApp अकाउंट को 2 स्मार्टफोन पर चलाने के लिए अपनाएं ये Steps

फेस्टिव सीजन में 30000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं ये 5 बेस्ट लैपटॉप 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।