Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy S25 सीरीज को भी मिलने लगा Android 16 वाला लेटेस्ट One UI 8 अपडेट

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 05:51 PM (IST)

    Samsung Galaxy S25 सीरीज को एंड्रॉइड 16 पर आधारित लेटेस्ट One UI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी के कम्युनिटी मैनेजर ने इसकी पुष्टि की है। यह अपडेट सबसे पहले गैलेक्सी जेड6 सीरीज के फोन के लिए जारी किया गया था। बीटा वर्जन यूजर्स के लिए सैमसंग ने अपडेट वर्जन लॉन्च किया है।

    Hero Image
    Galaxy S25 सीरीज को मिलने लगा One UI 8 का स्टेबल अपडेट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy S25 सीरीज को Android 16 पर आधारित लेटेस्ट One UI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट मिलना शुरू हो गया है। सैमसंग के कॉम्युनिटी मैनेजर ने इसकी पुष्टी की है। उन्होंने बताय कि साउथ कोरिया में इस अपडेट का बीटा प्रोग्राम खत्म हो गया है और जो यूजर्स इसमें शामिल थे, उन्हें नए फ्रेमवेयर अपडेट के साथ One UI 8 का स्टेबल वर्जन मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैमसंग ने सबसे पहले Galaxy Z6 सीरीज के फोन्स के लिए One UI 8 को रिलीज किया था। अब कंपनी इसके दूसरे फोन्स के लिए भेज रही है।

    Samsung Galaxy S25 सीरीज को मिलने लगा अपडेट

    SamMobile ने अपनी रिपोर्ट में सैमसंग के साउथ कोरिया वेबसाइट के कॉम्युनिटी पेज में प्रकाशित पोस्ट के हवाले से यह जानकारी दी है। इसमें कंपनी ने कन्फर्म किया है कि सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज के लिए One UI 8 अपडेट का रिलीज देना शुरू कर दिया है। सबसे पहले Galaxy S25 सीरीज में One UI 8 Beta यूज करने वाले यूजर्स को इसका अपडेट मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Samsung फोन का बदल जाएगा लुक, देखें डेट One UI 8 Update कब किसे मिलेगा

    बीटा वर्जन यूजर्स के लिए सैमसंग ने S93xNKSU5BYI3 अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा यूजर्स के लिए इस फाइल का साइज 555.45MB है। इस अपडेट को कंपनी जल्द ही नॉन बीटा यूजर्स के लिए भी रिलीज करने वाली है।

    एक बार जैसे ही अपडेट यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, उन्हें इसका नोटिफिकेशन मिलेगा। यूजर्स अपने फोन के सेटिंग मैन्यू में जाकर इसे देख सकते हैं। इसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट को मैनुअली चेक करना होगा। अभी यह अपेडट सिर्फ साउथ कोरिया में उपलब्ध है। उम्मीद है कि अन्य देशों में यह जल्द ही शुरू हो सकता है।

    ग्लोबली कब रिलीज होगा One UI 8?

    One UI 8 अपडेट के ग्लोबल रिलीज को लेकर बताया जा रहा है कि यह 18 सितंबर के बाद हो सकता है। ग्लोबल मार्केट में भी यह अपडेट सबसे पहले Galaxy S25 सीरीज के डिवाइस को मिलेगा। इसके बाद कंपनी अपने सबसे स्लिम फोन S25 Edge के लिए इसे उपलब्ध करवाएगी। इसके बाद Galaxy S24 सीरीज के लिए सितंबर माह के अंत में यह अपडेट रिलीज होगा। सैमसंग के Galaxy S23 सीरीज और Galaxy S22 सीरीज को इसका अपडेट अक्टूबर माह में मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Flipkart Sale: क्या 60,000 रुपये से कम में मिलेगा Samsung Galaxy S24 Ultra?