Samsung Galaxy S22 अब आ सकता है इस नए रंग में, जानिए कौन सा है ये रंग
सैमसंग गैलेक्सी एस 22 इस साल फरवरी के महीने में लांच हुआ था। कंपनी ने अपनी इस सीरीज से Galaxy S22+ और Galaxy S22 ultra को भी लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी इस फोन को एक नए रंग में लॉन्च कर सकती है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S22 को अब एक नए रंग में लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन को लेवेंडर पर्पल (Lavender Purple) रंग में लाने की तैयारी में है। गौरतलब है कि अभी यह फोन ब्लैक, वाइट, ग्रीन और पिंक गोल्ड जैसे 4 रंगों में आ रहा था। लेकिन इस नए रंग के बाद अब ये 5 रंगों में उपलब्ध हो सकेगा। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Samsung Galaxy S22 के फीचर्स पर एक नज़र
- डिस्पले - इसकी 6.1 इंच की स्क्रीन पर 2X Amoled डिस्प्ले मिलता है। इसमें Full HD + पर resolution मिलता है।
- कैमरा - यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा मिलता है। इसके साथ ही फोन में 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 10 MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें 10 MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
- प्रोसेसर- कंपनी इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 octa कोर प्रोसेसर देती है।
- रैम और मेमोरी - सैमसंग के इस फोन में 8 GB की रैम और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। 128 GB में से 100 GB फ्री स्पेस मिलता है।
- बैटरी - इस फोन में 3700 mah की बैटरी लगी है। यह 25 W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
- ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 12 के साथ आ रहा है।
- नेटवर्क- यह फोन 5G के साथ 4G और 3G पर भी काम करता है।
- वजन- फोन का वजन 167 ग्राम है।
- कीमत- इस फोन की कीमत 72,999 रुपये है।
- अन्य फीचर्स- इनके अलावा इस स्मार्टफोन में वाटर रेसिस्टेंट, गोरिला ग्लास, एल्युमिनियम फ्रेम, वायरलेस चार्जिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
सैमसंग ने गैलेक्सी एस 22 को इस साल फरवरी के महीने में लांच किया था। इसके साथ कंपनी ने Galaxy S22+ और Galaxy S22 ultra को भी लांच किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।