Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Samsung Galaxy Buds 3 FE: सैमसंग के नए ईयरबड्स हुए लॉन्च, कई खास फीचर्स से हैं लैस

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 07:28 PM (IST)

    Samsung ने अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स Galaxy Buds 3 FE लॉन्च कर दिए हैं। ये Galaxy Buds FE का सक्सेसर है और इसमें ANC Galaxy AI फीचर्स और पिंच और स्वाइप जेस्चर का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि ANC ऑफ रहने पर 8.5 घंटे तक बैटरी लाइफ मिलेगी। इन्हें 4 सितंबर से ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा।

    Hero Image
    Samsung Galaxy Buds 3 FE को लॉन्च कर दिया गया है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy Buds 3 FE सोमवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किए गए। ये साउथ कोरियन टेक कंपनी के नए किफायती ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स हैं। ये Galaxy Buds FE के सक्सेसर के तौर पर आए हैं, जिन्हें अक्टूबर 2023 में पेश किया गया था। Galaxy Buds 3 FE में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और Galaxy AI फीचर्स मिलते हैं। TWS ईयरबड्स पिंच और स्वाइप जेस्चर सपोर्ट करते हैं। Samsung ने वादा किया है कि ANC ऑफ रहने पर ये एक बार चार्ज करने पर 8.5 घंटे तक प्ले टाइम देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy Buds 3 FE की कीमत और उपलब्धता

    Samsung Galaxy Buds 3 FE की कीमत अमेरिका में $149.99 (करीब 13,000 रुपये) रखी गई है। ये Galaxy Buds 3 FE को इसके पहले वाले मॉडल से $50 ज्यादा महंगा बनाता है, जिसकी लॉन्च प्राइस $99.99 (करीब 8,700 रुपये) थी। TWS ईयरबड्स को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में 4 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। ये दो कलर ऑप्शन्स- ब्लैक और ग्रे में आएंगे।

    Samsung Galaxy Buds 3 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

    Samsung Galaxy Buds 3 FE में TWS ईयरबड्स का बीन जैसा डिज़ाइन हटा दिया गया है और इसके बजाय स्टेम डिजाइन दिया गया है। हर ईयरबड में डायनामिक ड्राइवर है और वजन 5 ग्राम है। चार्जिंग केस का वजन 41.8 ग्राम है। ये ब्लेड के जरिए पिंच इंटरैक्शन्स सपोर्ट करते हैं जिससे सेलेक्शन्स की जा सकती हैं। वॉल्यूम कंट्रोल स्वाइप जेस्चर से भी किया जा सकता है।

    कंपनी के मुताबिक, क्रैडल पर डेडिकेटेड पेयरिंग बटन है जिससे Galaxy डिवाइसेज के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। Galaxy Buds 3 FE Auto Switch से लैस हैं, जो ऑडियो एक्टिविटी को ऑटोमैटिक डिटेक्ट करके कनेक्शन को दूसरे Galaxy डिवाइसेज पर ट्रांसफर कर देता है ताकि लिस्निंग कंट्यूनिटी बनी रहे।

    Samsung Galaxy Buds 3 FE ANC सपोर्ट करता है ताकि एंबिएंट नॉइज को दबाया जा सके। इसमें क्रिस्टल क्लियर कॉल टेक्नोलॉजी भी है, जो एक प्री-ट्रेंड मशीन लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल करती है ताकि कॉल के दौरान स्पीकर की आवाज को आइसोलेट किया जा सके और बैकग्राउंड नॉइज को कम किया जा सके।

    कंपनी ने इसमें कई AI-बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं। इसमें “Hey Google” वॉयस कमांड के साथ Gemini को हैंड्स-फ्री एक्सेस किया जा सकता है। TWS ईयरबड्स लाइव ट्रांसलेशन को भी सपोर्ट करते हैं, जिसमें Listening Mode और Conversation Mode दोनों शामिल हैं।

    Samsung ने कहा है कि Galaxy Buds 3 FE ANC ऑफ रहने पर 8.5 घंटे तक का प्लेबैक देंगे और चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे तक चलेंगे। ANC ऑन रहने पर बैटरी लाइफ एक बार चार्ज में 6 घंटे और चार्जिंग केस के साथ कुल 24 घंटे तक रहेगी।

    यह भी पढ़ें: अब इन 9 नए शहरों में शुरू हुई Vi की 5G सर्विस, इन प्लान्स पर मिलेगा अनलिमिटेड हाई स्पीड डेटा