विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Galaxy A80 से Huawei P30 Pro तक अप्रैल में ये स्मार्टफोन्स रहे सबसे ज्यादा Trend में

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 15 Apr 2019 03:10 PM (IST)

यहां हम आपको इन कंपनियों के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की जानकारी दे रहे हैं। आपको बता दें कि इनमें से सभी फोन्स को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है

Galaxy A80 से Huawei P30 Pro तक अप्रैल में ये स्मार्टफोन्स रहे सबसे ज्यादा Trend में
Galaxy A80 से Huawei P30 Pro तक अप्रैल में ये स्मार्टफोन्स रहे सबसे ज्यादा Trend में

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस महीने यानी अप्रैल में कई हैंडसेट लॉन्च किए गए हैं। यूजर्स इन्हें बेहद पसंद भी कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung से लेकर चीन की फोन निर्माता कंपनी Huawei तक कंपनियां यूजर्स को कुछ न कुछ नया उपलब्ध करवा रही हैं। इन दोनों कंपनियों की बात की जाए तो पिछले कुछ दिनों में इन कंपनियों ने कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए है जिनका इंताजर यूजर्स बेसब्री से कर रहे थे। चाहें Galaxy A80 हो या फिर Huawei P30 Pro, इन फोन्स में बेहतर फीचर्स से लैस बनाया गया है। यहां हम आपको इन कंपनियों के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की जानकारी दे रहे हैं। आपको बता दें कि इनमें से सभी फोन्स को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।

Samsung Galaxy A80:

Galaxy A80 को कंपनी की A सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसमें 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही इनफिनिटी डिस्प्ले और 3D ग्लास पैनल भी दिया गया है। इस फोन को ब्लैक, एंजल गोल्ड और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G ऑक्टाकोर चिपसेट प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में सेल्फी कैमरे को रोटेशन पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ पेश किया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर ToF (टाइम ऑफ फ्लाइट) है।

Samsung Galaxy A50:

Galaxy A50 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,990 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले मौजूद है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 25 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं, दूसर सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

Huawei P30 Pro:

इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मौजूद है। यह फोन किरीन 980 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है। इसमें 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। फोन को पावर देने के लीए 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका पहला सेंसर 40 मेगापिक्सल का RYYB लेआउट है। दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ आता है। तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल है। वहीं, चौथा सेंसर 3D टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर है जो डेप्थ सेंसिंग की तरह काम करता है। कीमत की बात करें तो यह 71,990 रुपये में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A70:

इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट को 2999 चीनी युआन यानी करीब 31,000 रुपये में पेश किया गया है। वहीं, 8 जीबी रैम वेरिएंट को 32999 चीनी युआन यानी करीब 34,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूसन 1080x2400 दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। पहला सेंसर 32 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25W सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy A और Samsung Galaxy M सीरीज के हाल ही में कई स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च हुए हैं। ये स्मार्टफोन मिड और बजट रेंज के यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए हैं। इन स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Huawei P30 lite:

इसमें 6.15 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन किरीन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3340 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और व्हाइंट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 24 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। वहीं, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी मौजूद है। इस फोन को बेस वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। वहीं, हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये है।

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Fold 6 कैमरे और 5G सपोर्ट के साथ कल होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Note 10 दो वेरिएंट में 5G फीचर के साथ हो सकता है लॉन्च

WhatsApp यूजर्स भारत में फैला रहे Anti-vaccine फेक न्यूज, जानें सच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।