विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A6+ और A8 Star की कीमत में हुई 5000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 06 Nov 2018 12:04 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 04:00 PM (IST)

महेश टेलीकॉम के मुताबिक Galaxy A6+ और Galaxy A8 Star को क्रमश: 18,990 रुपये और 29,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है

Samsung Galaxy A6+ और A8 Star की कीमत में हुई 5000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत
Samsung Galaxy A6+ और A8 Star की कीमत में हुई 5000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत को कम कर दिया है। Samsung Galaxy A6+ और Galaxy A8 Star की कीमत में कटौती की गई है। यह कटौती फेस्टिवल सीजन को देखते हुए की गई है। इस बात की जानकारी मुंबई मशहूर रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी है। महेश टेलीकॉम के मुताबिक Galaxy A6+ और Galaxy A8 Star को क्रमश: 18,990 रुपये और 29,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले नोकिया के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स की कीमत को 1,000 रुपये से 1,500 रुपये तक कम किया गया है। वहीं, नोकिया के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कीमत को 13,000 रुपये कम किया गया है।

Samsung Galaxy A6+ और Galaxy A8 Star की कीमत कितनी हुई कटौती:

Samsung Galaxy A6+ की कीमत 21,990 रुपये थी। अब इसे 18,990 रुपये में उपलब्ध किया गया है। इस फोन की कीमत को पहले भी कम किया गया था। अब इसकी कीमत को और 2,000 रुपये कम कर दिया गया है। वहीं, Galaxy A8 Star को भारत में 34,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इसे 29,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत को 5,000 रुपये कम किया गया है। हालांकि, सैमसंग की ऑफिशियल साइट पर ये दोनों फोन्स अभी भी पुरानी कीमत में लिस्टेड हैं।

नोकिया स्मार्टफोन्स पर हुई कटौती:

Nokia 3.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत को 1,000 रुपये कम किया गया है।

Nokia 5.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,500 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Nokia 6.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1,500 और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। 3 जीबी रैम वेरिएंट को 13,499 रुपये में और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Nokia 8 Sirocco की कीमत को 13,000 रुपये कम किया गया है। इसे 49,999 रुपये में खरीदा गया था। इसे अब 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

Airtel ने आधार बेस्ड वेरिफिकेशन को कहा बाय-बाय, लाया यह नया डिजिटल तरीका

BSNL का दीवाली ऑफर, रिलायंस Jio की टक्कर में उतारा लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

12 करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी मैसेज पर मंडरा रहा खतरा, 6.5 रुपये में बेचा जा रहा एक मैसेज  

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।