विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Reliance Jio ने Airtel को छोड़ा पीछे, बनी दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Thu, 25 Apr 2019 11:34 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 12:20 PM (IST)

Jio ने मार्किट में आने के लगभग 4 साल में ही Airtel को मात दे दी है। Jio ने यूजर ...और पढ़ें

Reliance Jio ने Airtel को छोड़ा पीछे, बनी दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी
Reliance Jio ने Airtel को छोड़ा पीछे, बनी दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Reliance Jio ने अपने लांच के बाद से यूं तो काफी वाह-वाही बटोरी है, लेकिन अब कंपनी ने एक और माइलस्टोन या यूं कहे, एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। मार्किट में आने के लगभग ढाई साल में ही कंपनी ने एयरटेल को मात दे दी है। Jio ने यूजर बेस के मामले में Bharti Airtel को पीछे छोड़ दिया है। इसके बाद अब Jio टेलिकॉम मार्किट में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

आंकड़ों की बात करें तो, Jio के अब 30.6 करोड़ यूजर्स हो गए हैं। वोडाफोन-आइडिया विलय के बाद सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। इसके बाद अब Jio का नंबर है। Airtel के 28.4 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। Vodafone-Idea ने दिसम्बर 2018 में 38.7 करोड़ सब्सक्राइबर्स की घोषणा की थी। अब देखना यह है की क्या Jio आने वाले समय में Vodafone-Idea को भी मात देकर टॉप पर आ पाएगी?

Airtel लम्बे समय तक रही टॉप पर: आपको बता दें, Airtel काफी लंबे समय से इंडस्ट्री में टॉप पर राइ है। इतने बढ़त के बाद एयरटेल के लिए यह गिरावट एक बड़ी चिंता का विषय है। पिछले साल के मध्य तक Airtel ने मार्किट पर अपने बढ़त बना रखी थी। Vodafone-Idea के विलय के बाद ही Airtel का स्थान छीन गया था। Reliance Jio की इतनी तेजी से हुई वृद्धि पूरी इंडस्ट्री के लिए प्रतिस्पर्धिक होने के साथ-साथ चिंता का विषय है। प्रश्न यह भी है की एक समय के उपरांत कहीं ऐसा ना हो की Reliance Jio इंडस्ट्री पर अपना वर्चस्व स्थापित कर ले और यूजर्स के पास चयन का विकल्प ही न रहे। हालांकि, अभी ऐसी स्थिति बनती दिखाई तो नहीं दे रही।

Jio के ग्राहकों में हो रही तेजी से बढ़ोतरी: Vodafone-Idea जहां काम पासी देने वालों की छंटाई करने में जुटी है। वहीं, Jio तेजी से अपने साथ ग्राहकों को जोड़ने का कोई प्रयास नहीं छोड़ रही। जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार- Jio ने जनवरी-मार्च 2019 में 2.7 करोड़ नए ग्राहक जुटाए हैं।
 

यह भी पढ़ें:

OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 India Launch: 5G और महंगे डिस्प्ले के साथ 14 मई को होंगे लॉन्च

Rs 10,000 से कम में Xiaomi Redmi Y3 और Redmi 7 भारत में लॉन्च, देखें पिक्चर्स

Reliance Jio GigaFiber: ब्रॉडबैंड-लैंडलाइन-टीवी का कॉम्बो पैक ₹600 में होगा ऑफर !