विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio का ₹149 प्लान या Airtel का ₹169 प्लान? जानें क्या है आपके लिए बेस्ट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 22 Nov 2019 09:24 AM (IST)

Reliance Jio और Airtel की बात करें तो इन दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के प्लान्स की पेशकश की है

Jio का ₹149 प्लान या Airtel का ₹169 प्लान? जानें क्या है आपके लिए बेस्ट
Jio का ₹149 प्लान या Airtel का ₹169 प्लान? जानें क्या है आपके लिए बेस्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर को लेकर कॉम्पेटीशन पिछले काफी समय से चल रहा है। कंपनियां एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए कई नए और किफायती प्लान्स लॉन्च कर रही हैं। साथ ही अपने पुराने प्लान्स को रिवाइज भी कर रही हैं। Reliance Jio और Airtel की बात करें तो इन दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के प्लान्स की पेशकश की है। इनमें 200 रुपये से कम कीमत में दोनों के पास कुछ प्लान्स मौजूद हैं। इनमें से Jio का 149 रुपये का प्लान और Airtel का 169 रुपये का प्लान एक-दूसर को कड़ी टक्कर दे रहा है।

Jio के 149 रुपये के प्लान की बात करें तो यह एक ऑल-इन-प्लान है। इसे ऑल-इन-वन प्लान इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें IUC कॉलिंग बेनिफिट भी उपलब्ध हैं। यह प्लान Airtel के 169 रुपये के प्लान को टक्कर देता है। यहां हम आपको दोनों के बेनिफिट्स की जानकारी दे रहे हैं जिससे आप यह समझ पाएंगे कि आपके लिए कौन-सा प्लान बेस्ट है।

Jio के 149 रुपये के प्लान की डिटेल्स: इस प्लान में यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 24 दिन की है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 36 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही जियो टू जियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड सुविधा मिली है। जबकि जियो से दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए 300 IUC मिनट्स दिए गए हैं। इसके अलावा 100 SMS प्रतिदिन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Airtel के 169 रुपये के प्लान की डिटेल्स: इस प्लान में 1 जीबी डाटा प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी वैधता 28 दिन की है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 28 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग समेत 100 SMS प्रतिदिन भी दिए जाएंगे। वहीं, विंक म्यूजिक और एयरटेल Xstream ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

दोनों प्लान्स की तुलना की जाए तो जहां Jio अपने प्लान में IUC मिंनट उपलब्ध करा रहा है। वहीं, Airtel सभी नेटवर्क्स पर फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। इसके अलावा Airtel की वैधता Jio से 4 दिन ज्यादा है। हालांकि, Airtel में Jio के मुकाबले 500एमबी डाटा कम दिया जा रहा है। वहीं, इनकी कीमत में 200 रुपये का फर्क है।