Move to Jagran APP

Redmi Note 8 Pro को भारत में मिला MIUI 11 अपडेट, जानें

Redmi Note 8 Pro को MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कुछ यूजर्स Redmi Note 8 Pro में MIUI 11 अपडेट के साथ Mi Community में स्क्रीनशॉट पोस्ट कर रहे हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 04:51 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 04:51 PM (IST)
Redmi Note 8 Pro को भारत में मिला MIUI 11 अपडेट, जानें
Redmi Note 8 Pro को भारत में मिला MIUI 11 अपडेट, जानें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने अपने Redmi Note 8 Pro के लिए MIUI 11 का स्टेबल अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह फोन इस अपडेट के चौथी फेज लिस्ट में था। कंपनी ने दावा किया था कि चौथे फेज का अपडेट यूजर्स को दिसंबर महीने तक मिल जाएगा। लेकिन कुछ Redmi Note 8 Pro यूजर्स ने यह पोस्ट किया है कि इनके फोन में MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि यह स्टेज अपडेट है और इसे कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें कि Redmi Note 8 Pro को MIUI 10.4 के साथ पेश किया गया था। अब कुछ यूजर्स Redmi Note 8 Pro में MIUI 11 अपडेट के साथ Mi Community में स्क्रीनशॉट पोस्ट कर रहे हैं। 

loksabha election banner

Redmi Note 8 Pro यूजर्स को मिल रहा MIUI 11 अपडेट: जब Xiaomi ने MIUI 11 अपडेट को स्मार्टफोन्स के लिए रोलआउट किए जाने की बात कही थी तब कुछ यूजर्स इस बात को लेकर निराश थे कि Redmi Note 8 Pro को दिसंबर के आखिरी हफ्ते में यह अपडेट दिया जएगा। वहीं, Redmi Note 8 Pro के साथ Redmi Note 8 को भी लॉन्च किया गया था जिसे नवंबर के मिड में MIUI 11 अपडेट देने की बात कही गई है। कुछ यूजर्स के मुताबिक, Redmi Note 8 को MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। वहीं, Mi Community में कुछ यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक Redmi Note 8 Pro को भी MIUI 11 अपडेट दिया जा रहा है।  

इस अपडेट डिटेल्स की बात करें तो इस अपडेट का साइज 550 एमबी है। यह एंड्रॉइड 9 पाई आधारित है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वर्ष 2020 में Xiaomi का केवल Redmi K20 Pro ही एंड्रॉइड 10 पर काम करेगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.