Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi K30 Pro के लॉन्च से पहले Redmi K20 Pro को कंपनी ने किया बंद

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 25 Feb 2020 01:21 PM (IST)

    Xiaomi ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Redmi K30 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं Redmi K20 Pro को बंद कर दिया गया है। फोटो साभार Redmi

    Redmi K30 Pro के लॉन्च से पहले Redmi K20 Pro को कंपनी ने किया बंद

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही Redmi K30 Pro लॉन्च करेगी। इस फोन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी Xiaomi ने एक पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट के मुताबिक, Redmi K30 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Redmi K20 Pro को बंद कर दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए एक पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट को Redmi K30 Pro 5G द्वारा पोस्ट किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weibo पर Redmi K20 Pro के बंद होने वाली खबर को कंपनी द्वारा पोस्ट किया गया है। इसमें बताया गया है कि Redmi K20 Pro को आधिकारिक तौर पर डीलिस्ट किया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया गया है कि Redmi K30 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। 

    फोटो साभार: Weibo

    इसके अलावा फोटो भी लीक हुई है जिसे Redmi K30 Pro का पोस्टर माना जा रहा है। इसके मुताबिक, फोन में नॉच नहीं दी गई है। साथ ही बेजल्स भी काफी पतले हैं। इसके अलावा फोन में फ्रंट कैमरा की भी झलक नहीं मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। कुछ समय पहले कुछ रेंडर लीक्स सामने आए थे जिसके मुताबिक यह कहा जा रहा था कि इस फोन को ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कुछ लीक्स के मुताबिक, Redmi K30 Pro में OLED स्क्रीन समेत 120Hz IPS LCD पैनल दिया जाएगा।

    फोटो साभार: IndiaShopps 

    Redmi K30 Pro के संभावित फीचर्स: इस फोन में 6.6 इंच का FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा क्वाड रियर कैमरा भी फोन में मौजूद होने की संभावना है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 लेंस के साथ आ सकता है। वहीं, फोन में 4700 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं, फोन में 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    Redmi K20 Pro के बंद होने की बात करें तो पिछले महीने ही Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट और Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने इस बात की घोषणा की थी कि Redmi K20 Pro को बंद कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी उन्होंने Weibo पर पोस्ट के जरिए दी थी।