Redmi A3x: लॉन्च से पहले लिस्ट हुआ रेडमी का नया फोन, बड़ी बैटरी के साथ जल्द होगी एंट्री
Redmi A3x को हाल ही में 24048RN6CI मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इसे अप्रैल 2024 में कंपनी लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे ग्लोबल और भारत दोनों ही मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें Redmi A3 की तुलना में कई फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर जोड़ा जाएगा। इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi A3x जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर कुछ स्पेक्स के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को कंपनी भारत के साथ ग्लोबल मार्केट्स में पेश कर सकती है। इस फोन को इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किए Redmi A3 के रिब्रांड वर्जन के तौर पर लाया जा रहा है। इसको शाओमी एंट्री लेवल सेगमेंट में लॉन्च करेगी।
सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुई लिस्टिंग
रेडमी के इस फोन को हाल ही में 24048RN6CI मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया है। इसे अप्रैल 2024 में कंपनी लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे ग्लोबल और भारत दोनों ही मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें Redmi A3 की तुलना में कई फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर जोड़ा जाएगा। इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है।
Redmi A3 के स्पेसिफिकेशन
- जिस फोन के सक्सेसर के तौर पर इसे लाया जाने वाला है। उसमें मीडियाटेक हीलियो G36 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
- इसमें 90hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.71 इंच HD+ डिस्प्ले 1,600 x 700 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ दी गई है।
- डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- जबकि सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फोन को पावर देने के लिए 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है।
- इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, लेक ब्लू और Olive Green कलर ऑप्शन के साथ 7,299 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
- इसके 3GB+64GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 7,2999 रुपये, 4GB + 128GB की कीमत 8,299 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 9,299 रुपये है।
- उम्मीद कर सकते हैं कि शाओमी अपने अपकमिंग फोन को भी इन्हीं कीमतों के आसपास लॉन्च करेगी।
ये भी पढ़ें- OnePlus के इस प्रीमियम और पॉपुलर फोन के गिर गए दाम, अब सस्ते में करें खरीदारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।