विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi 8A Pro भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 27 Sep 2019 05:01 PM (GMT+05:30)

Redmi 8A को भारत में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है...

Redmi 8A Pro भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी
Redmi 8A Pro भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले दिनों Xiaomi ने भारतीय बाजार में 5,000एमएएच के साथ कम कीमत का स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च किया था। दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत Rs 6499 है। इस फोन के लॉन्च के दौरान ही एक और नए स्मार्टफोन Redmi 8 को भी स्पॉट किया गया था। वहीं अब खबर है कि कंपनी एक और नए स्मार्टफोन Redmi 8A Pro पर काम कर रही है। यानि जल्द ही यूजर्स को दो नए स्मार्टफोन देखने को मिल सकती हैं। 

अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 8A Pro को Xiaomi India ऑफिशियल वेबसाइट पर बने RF EXPOSURE सेक्शन में स्पॉट किया गया। इस सेक्शन में Redmi के सभी स्मार्टफोंस की लिस्ट बनी हुई है जिसमें इस स्मार्टफोन में पाई जानी वाली SAR वैल्यू की डिटेल लिखी होती है। वहीं इस लिस्ट में Redmi 8A Pro भी शामिल है फिलहाल अभी यह लिंक क्लिकेबल नहीं है। लेकिन इससे ये तो स्पष्ट हो गया ​कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है। 

हाल ही में Redmi 8A के लॉन्च इवेंट में Xiaomi India के वीपी मुन कुमार जैन के हाथों में Redmi 8 स्मार्टफोन को स्पॉट किया गया था। जिसमें फोन का बैक पैनल स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। इस फोन मे ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

वहीं Redmi 8 के कीमत पर नजर डालें तो इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है जिसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत Rs 6499 और 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 6999 है। यह फोन भारत में 29 सितम्बर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। जिसे यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद सकते हैं। यह फोन तीन कलर ऑप्शन Midnight Black, Ocean blue और Sunset Red में उपलब्ध होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।