विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi 8A भारत में 5000mAh बैटरी के साथ मात्र Rs 6499 में लॉन्च, 29 सितम्बर को पहली सेल

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Wed, 25 Sep 2019 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 01:28 PM (IST)

Redmi 8A के साथ Xiaomi ने सक्सेसर के रूप में बड़ा अपडेट दिया है. फोन को शानदार फीचर्स के साथ सस्ती कीमत में लॉन्च किया गया है

Redmi 8A भारत में 5000mAh बैटरी के साथ मात्र Rs 6499 में लॉन्च, 29 सितम्बर को पहली सेल
Redmi 8A भारत में 5000mAh बैटरी के साथ मात्र Rs 6499 में लॉन्च, 29 सितम्बर को पहली सेल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi 8A, Xiaomi के Redmi 7A का सक्सेसर लॉन्च हो गया है। Xiaomi ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च कर दिया है। बता दें, इस फोन को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। Xiaomi Redmi 8A के साथ कंपनी Samsung Galaxy M10 और Realme C2 को टक्कर देगी। हैंडसेट भारत में दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ Rs 6499 में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल को Rs 6999 में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन भारत में सेल के लिए सितम्बर 29 से उपलब्ध होगा। इसकी सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर होगी।

Redmi 8A स्पेसिफिकेशन्स: इस फोन को Redmi 7A की तुलना में बड़ा अपग्रेड दिया गया है। सबसे पहले बता दें, फोन तीन कलर- Midnight Black, Ocean blue और Sunset Red में उपलब्ध होगा।फोन Aura वेव ग्रिप डिजाइन के साथ आएगा। कंपनी का दावा है की इस ग्रिपडिजाइन के साथ फोन यूजर्स के हाथ से नहीं फिसलेगा और अन्य स्मार्टफोन्स की तरह इस पर यूजर के हाथ या फिंगरप्रिंट के निशान नहीं पड़ेंगे। Redmi 8A में 6.22 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ टॉप पर डॉट नॉच दिया गया है। फोन के फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है।

Redmi 8A के मुख्य फीचर्स में सबसे खास इसकी बैटरी को कहा जा सकता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Redmi 8A यूएसबी टाइप C सपोर्ट के साथ आता है। Redmi के अन्य फोन्स की तरह इसमें भी P2i कोटिंग दी गई है। इसका मतलब है की यह फोन स्प्लैश-प्रूफ है। Redmi 8A में वायरलेस FM रेडियो फीचर दिया गया है। फोन की परफॉरमेंस के लिए, Redmi 8A में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट में ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसकी स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।ऑप्टिक्स के मामले में, Redmi 8A के रियर पर 12MP सोनी IMX363 सेंसर के साथ ड्यूल PD ऑटोफोकस, AI पोर्ट्रेट मोड और AI सीन डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Redmi 8A के फ्रंट में 8MP AI सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में AI फेस अनलॉक है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।