Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    6 जनवरी को लॉन्च होगा Redmi का ये धमाकेदार फोन, मिलेंगे AI फीचर्स, कीमत 13 हजार से कम होने की है उम्मीद

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 06:30 PM (IST)

    Redmi 14C 5G को कंपनी ने कुछ समय पहले टीज किया था। अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इस स्मार्टफोन को भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ये फोन डिवाइस डुअल 5G सिम सपोर्ट और 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 13 हजार रुपये से कम होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।

    Hero Image
    Redmi 14C 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च करने के बाद, Xiaomi अब ग्लोबल मार्केट में एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Xiaomi ने पहले Redmi 14C 5G को टीज किया था और अब इसने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, डिवाइस की माइक्रोसाइट ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले ही लाइव हो चुकी है, जिसमें कुछ मेजर स्पेसिफिकेशन्स और बाकी डिटेल की पुष्टि की गई है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi 14C 5G की लॉन्च डेट

    Redmi 14C 5G को भारत समेत ग्लोबल मार्के में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ये डिवाइस Redmi 13C का अपग्रेड होगा और उम्मीद है कि ये नए डिजाइन और हार्डवेयर के मामले में कुछ अपग्रेड के साथ आएगा। डिजाइन की बात करें तो, स्मार्टफोन में स्टारलाइट थीम होगी जो यूनिवर्स की स्ट्रेंथ और ब्यूटी से इंस्पायर्ड है। कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन्स की भी पुष्टि की है।

    Redmi 14C 5G के ये हैं कंफर्म्ड फीचर्स

    Xiaomi ने कंफर्म किया है कि डिवाइस डुअल 5G सिम के साथ आएगा। इसमें AI इमेजिंग फीचर्स के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा भी दिया जाएगा।

    Redmi 14C 5G के संभावित फीचर्स

    उम्मीद है कि Redmi 14C कुछ महीने पहले चीन में लॉन्च हुए Redmi 14R का रीब्रांडेड वर्जशन होगा। अगर ये सच है, तो Redmi 14C 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.88-इंच LCD पैनल के साथ लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा। स्मार्टफोन में 5,160mAh की बड़ी बैटरी और 18W चार्जिंग होगी। ये Android 14-बेस्ड HyperOS पर चलेगा। कैमरे के मामले में, इसमें 50MP कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    Redmi 14C 5G की संभावित कीमत

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi 14C की कीमत 11,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये से कम में लॉन्च हुआ ये नया 5G फोन, 90Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे से है लैस