Move to Jagran APP

Realme XT या Redmi Note 8 Pro: भारत में होगी किसकी एंट्री पहले, कंपनियों में घमासान

Realme XT और Redmi Note 8 Pro ऐसे दो फोन्स हैं जो भारतीय बाजार में 64MP क्वैड कैमरा के साथ आने वाले पहले फोन्स में से एक होने वाले हैं।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 09:43 AM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:26 PM (IST)
Realme XT या Redmi Note 8 Pro: भारत में होगी किसकी एंट्री पहले, कंपनियों में घमासान
Realme XT या Redmi Note 8 Pro: भारत में होगी किसकी एंट्री पहले, कंपनियों में घमासान

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme XT और Redmi Note 8 Pro ऐसे दो फोन्स हैं, जो भारतीय बाजार में 64MP क्वैड कैमरा के साथ आने वाले पहले फोन्स में से एक होने वाले हैं। दोनों फोन्स में एक तरह से प्रतिस्पर्धा चल रही है की कौन-सा फोन 64MP क्वैड कैमरा के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन बनेगा। दोनों कंपनियों ने फोन के लॉन्च को कन्फर्म तो कर दिया है, लेकिन इनके लॉन्च की डेट अभी पता नहीं चली है। जहां, Realme XT दिवाली के पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा, यह कन्फर्म है। वहीं, Redmi Note 8 Pro करीब 8 हफ्तों में भारत में आ पाएगा। यह Xiaomi के इंडिया चीफ मनु कुमार जैन ने कन्फर्म किया है।

loksabha election banner

Realme और Xiaomi के बीच इस समय कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में दोनों कंपनियां भारतीय बाजार में सबसे पहले अपना 64MP स्मार्टफोन लेकर आना चाहती हैं। Redmi Note 8 Pro चीन में लॉन्च किया जा चुका है। Realme ने भारत में Realme XT की स्पेसिफिकेशन्स रिवील की हैं। Realme की इंडिया सीईओ माधव सेठ ने भारत में Realme XT के लॉन्च को लेकर टीज करना शुरू कर दिया है। उन्होंने हिंट दी है की फोन भारत में अक्टूबर की शुरुआत या सितम्बर के अंत तक आ सकता है। वहीं, Redmi Note 8 Pro भारत में अक्टूबर के अंत से पहले लॉन्च नहीं होगा। दोनों फोन्स एक तरह से ऑफिशियल किए जा चुके हैं। जानते हैं भारत में आने वाली इन डिवाइसेज में क्या खास आ सकता है:

Realme XT स्पेसिफिकेशन्स: Realme X की तुलना में यह मिड-रेंज स्मार्टफोन थोड़ा प्रीमियम होने वाला है। कंपनी XT को भारत में नई सीरीज के रूप में लॉन्च करेगी। डिजाइन के मामले में, Realme XT में DewDrop डिस्प्ले के साथ ग्लास और मेटल सैंडविच डिजाइन दिया जाएगा। इसके रियर पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन पियर ब्लू और पियर व्हाइट कलर्स में उपलब्ध होगा। Realme XT में 6.4 इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। Realme X Dewdrop डिस्प्ले के साथ स्माल नॉच के साथ आएगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट दिया जाएगा। यह Realme 5 Pro के जैसा होगा। इसमें 4GB/6GB/8GB रैम विकल्प में उपलब्ध होगा। Realme XT को 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।इसमें स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ने का विकल्प मिलेगा।

Realme XT में 64MP क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme और Redmi दोनों ही Samsung के 64MP GW1 सेंसर के साथ आएंगे। इसी के साथ, हैंडसेट में 8MP वाइड-एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इसका मुख्य कैमरा EIS सपोर्ट करेगा। इसमें 16MP Sony IMX471 सेंसर दिया जाएगा। फोन में पॉवर बैकअप के लिए 4000mAh की बैटरी के साथ 20W VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। Realme XT Rs 20,000 के प्राइज सेगमेंट में आने की उम्मीद है।

Redmi Note 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स: इस फोन की सीधी प्रतिस्पर्धा Realme XT से होगी। इसमें 6.53 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ डॉट ड्रॉप नॉच दिया गया है। Realme XT की तरह इसमें बैक पर कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। Realme 8 Pro पहला स्मार्टफोन है, जिसमें हीलियो G90T प्रोसेसर दिया गया है। यह एक गेमिंग सेंट्रिक चिपसेट है, जो Mali G76 GPU के साथ आता है। Note 8 Pro तीन वेरिएंट्स - 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में आता है। काफी कुछ Realme XT से मिलता-जुलता Redmi Note 8 Pro बैक पर क्वैड कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 64MP सैमसंग GW1 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। Realme Note 8 Pro में 4500mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। अनुमान है की Redmi Note 8 Pro की भारत में कीमत Rs 13999 होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.