विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme X इसी महीने हो रहा है भारत में लॉन्च, जानें इस स्मार्टफोन से जुड़ी हर बात

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 01 Jul 2019 06:37 PM (IST)

Realme इसी महीने अपने अगले स्मार्टफोन Realme X को लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए टीज किया गया है।

Realme X इसी महीने हो रहा है भारत में लॉन्च, जानें इस स्मार्टफोन से जुड़ी हर बात
Realme X इसी महीने हो रहा है भारत में लॉन्च, जानें इस स्मार्टफोन से जुड़ी हर बात

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme इसी महीने अपने अगले स्मार्टफोन Realme X को लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए टीज किया गया है। ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर में लिखा गया है कि ‘वेट इज ओवर! Realme X इज हियर आर यू रेडी टू टेक द लीप’ इस स्मार्टफोन को मई में ही चीन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को Redmi Note 7 Pro के कम्पीटिटर के तौर पर देखा जा सकता है।

कितनी होगी भारत में कीमत?

Realme X को भारत में Rs 18,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। चीन में इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट 4GB+64GB को CNY 1,499 (लगभग Rs 15,000) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 1,599 (लगभग Rs 16,000) की कीमत में जबकि इसके टॉप एंड वेरिएंट 8GB+128GB को CNY 1,799 (लगभग Rs 18,000) की कीमत में लॉन्च किया गया है। ऐसे में भारत में भी इसे इसी प्राइस रेंज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

क्या हैं फीचर्स?

चीन में लॉन्च हुए स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस बेजल लेस डिस्प्ले दिया गया है यानी कि इसमे न के बराबर बेजल होगा। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, मोटोराइज्ड पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें 616 जीपीयू दिया जाएगा।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित Color OS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन को चार्ज करने के लिए फास्ट VOOC 3.0 चार्जर का इस्तेमाल किया गया है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी शूटर दिया गया है।