विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme X के भारतीय वेरिएंट में हो सकता है ये बदलाव, Rs 18,000 की कीमत में हो सकता है लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sun, 07 Jul 2019 10:55 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 08:33 AM (IST)

Realme X के भारतीय वेरिएंट के प्रोसेसर में बदलाव देखने को मिल सकता है। माधव सेठ ने अपने ट्विटर हैंडल ...और पढ़ें

Realme X के भारतीय वेरिएंट में हो सकता है ये बदलाव, Rs 18,000 की कीमत में हो सकता है लॉन्च
Realme X के भारतीय वेरिएंट में हो सकता है ये बदलाव, Rs 18,000 की कीमत में हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme X को अगले सप्ताह 15 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन में कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के भारतीय वेरिएंट में चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट के मुकाबले कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इस बात की जानकारी Realme के CEO ने चीन में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद ही दी थी। अब एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक, इस स्मार्टफोन के भारतीय वेरिएंट के प्रोसेसर में बदलाव देखने को मिल सकता है। माधव सेठ ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 18,000 के आस-पास रहने की बात भी कही थी।

Realme X कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। चीन में लॉन्च हुए स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, VOOC 3.0 फास्ट चार्जिग फीचर्स, इसमें 6.53-इंच फुल एचडी प्लस एज-टू-एज एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। वहीं, इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। यह ColorOS पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3765 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Redmi K20 Pro Rs 24,999 की शुरुआती कीमत में हो सकता है लॉन्च, कीमतें हुईं लीक

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह कैमरा AI, नाइट-मोड, स्लो-मोशन वीडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को जुलाई के आखिरी सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है।

भारत में लॉन्च होने वाले इस वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है जबकि चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट चीनी वेरिएंट के मुकाबले लाइट होगा यानी कि इसके स्पेसिफिकेशन्स चीनी वेरिएंट के मुकाबले हल्के होंगे। अन्य किसी फीचर में क्या कोई बदलाव हो सकता है ये तो अब लॉन्च के बाद ही पता चलेगा। Realme के भारत में लेटेस्ट लॉन्च हुए स्मार्टफोन Realme 3 Pro को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

Realme 3 Pro, Galaxy A50, OnePlus 7 Pro: जुलाई में खरीदें ये Best Buy स्मार्टफोन

Xiaomi Mi CC9e को Mi A3 के नाम से ग्लोबली किया जा सकता है लॉन्च, FCC पर हुई लिस्ट