विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 3 Pro, Galaxy A50, OnePlus 7 Pro: जुलाई में खरीदें ये Best Buy स्मार्टफोन

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sat, 06 Jul 2019 02:37 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 08:23 AM (IST)

आज हम आपको इस साल लॉन्च हुए उन्हीं स्मार्टफोन्स में से बजट रेंज मिड रेंज और फ्लैगशिप रेंज के बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Realme 3 Pro, Galaxy A50, OnePlus 7 Pro: जुलाई में खरीदें ये Best Buy स्मार्टफोन
Realme 3 Pro, Galaxy A50, OnePlus 7 Pro: जुलाई में खरीदें ये Best Buy स्मार्टफोन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इस साल स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भारत में कई जबरदस्त स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन्स न सिर्फ लुक और डिजाइन में ही बेहतर हैं, बल्कि इन स्मार्टफोन्स के कैमरे और फीचर्स भी बेहतर हैं। आज हम आपको इस साल लॉन्च हुए उन्हीं स्मार्टफोन्स में से बजट रेंज, मिड रेंज और फ्लैगशिप रेंज के बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Realme 3 Pro

सबसे पहले बात करते हैं Oppo की फ्लैगशिप कंपनी Realme के इस साल लॉन्च हुए मिड रेंज के स्मार्टफोन Realme 3 Pro के बारे में बताने जा रहे हैं। फोन डिजाइन और कैमरे के मामले में भी बेहतर है और साथ ही इसका परफॉर्मेंस भी ठीक है। इस स्मार्टफोन को आप Rs 13,999 की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है। फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसे अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Samsung Galaxy A50

Samsung के इस मिड रेंज के स्मार्टफोन की बात करें तो यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन में 6.4 इंच का FHD+ (2340x1080) Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos 9610 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन को आप Rs 18,490 की कीमत में खरीद सकते हैं। इसे अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

OnePlus 7 Pro

इस साल लॉन्च होने वाले प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक OnePlus 7 Pro में आपको बेहतर कैमरा, बेहतर डिस्प्ले, बेहतर प्रोसेसर के साथ ही लगभग स्टॉक एंड्रॉइड वाला एक्सपीरियंस भी मिलता है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है जो कि अब तक लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से बेस्ट डिस्प्ले कहा जा सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर दिया गया है। इसके बैक में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है तो फ्रंट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा। फोन फास्ट चार्जिंग के साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को आप Rs 48,999 की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसे अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।