Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Realme C1 को मिला ColorOS 6 पर आधारित एंड्रॉइड पाई अपडेट, ये हुए बदलाव

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Tue, 09 Jul 2019 11:06 AM (IST)

    इस अपडेट में यूजर्स को नए नेविगेशन जेस्चर राइडिंग मोड और अपडेटेड डिफॉल्ट थीम जैसे नए फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही जून सिक्योरिटी पैच भी दिया जाएगा

    Realme C1 को मिला ColorOS 6 पर आधारित एंड्रॉइड पाई अपडेट, ये हुए बदलाव

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने अपने कुछ स्मार्टफोन्स को एंड्रॉइड पाई अपडेट देना शुरू कर दिया है। इस क्रम में अब Realme C1 को भी शामिल किया गया है। यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। इस फोन को ColorOS 6 पर आधारित एंड्रॉइड पाई अपडेट देना शुरू कर दिया गया है। इस अपडेट में यूजर्स को नए नेविगेशन जेस्चर, राइडिंग मोड और अपडेटेड डिफॉल्ट थीम जैसे नए फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही जून सिक्योरिटी पैच भी दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Realme India forums पर एक यूजर द्वारा किए गए पोस्ट के मुताबिक यह अपडेट 1.99 जीबी का है। इस अपडेट में फोन को जून का एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच भी दिया जाएगा। इसमें कई मुख्य UI बदलाव भी किए जाएंगे।

    Realme C1 एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। इसे Amazon से खरीदा जा सकता है। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे। अगर आप यह  फोन खरीदना चाहते हैं तो क्लिक करें यहां। 

    ColorOS 6 के फीचर्स: इस अपडेट में स्टेटस बार में नोटिफिकेशन आइकन को जोड़ा गया है। साथ ही नेविगेशन जेस्चर का सपोर्ट भी दिया गया है। ऐप ड्रॉअर को भी अपडेट में जगह दी गई है। इसे होम स्क्रीन के एरो अप बटन में लागू किया गया है। इसके अलावा राइडिंग मोड भी अपडेट में शामिल किया जाएगा। इसमें म्यूट नोटिफिकेशन फीचर भी दिया गया है जो ड्राइविंग के समय इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही इनकमिंग कॉल्स को मैसेज के जरिए ऑटोमेटिक रिप्लाई भी किया जा सकेगा। इस अपडेट में Realme Theme Store को भी स्टैंडअलोन ऐप के तौर पर जोड़ा गया है। साथ ही नोटिफिकेशन्स शेड के डिजाइन को भी बदला गया है।

    Realme C1 के फीचर्स: इसमें 6.2 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। फोन को पावर देने के लिए 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    Realme के दूसरे स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए आप Amazon पर जा सकते हैं। Realme 2 Pro और Realme U1 मिड रेंज के एक बेहतर स्मार्टफोन माने जाते हैं। इन दोनों मिड रेंज के स्मार्टफोन को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें 

    यह भी पढ़ें:

    चोरी हुए फोन को IMEI नंबर बदल जाने और सिम कार्ड रीमूव होने के बाद भी किया जा सकेगा ट्रैक

    Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro की 12 जुलाई को होगी Alpha Sale, पढ़ें डिटेल्स

    Monsoon में इन लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को इस्तेमाल करने से हो सकता है भारी नुकसान 

    comedy show banner
    comedy show banner