विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरी हुए फोन को आसानी से किया जा सकेगा ट्रैक, सरकार कर रही इस तकनीक पर काम

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 09 Jul 2019 09:57 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 08:37 AM (IST)

यह तकनीक उस समय भी आपके लिए मददगार साबित होगी जब आपके खोए या चोरी हुए फोन से सिम कार्ड ...और पढ़ें

चोरी हुए फोन को आसानी से किया जा सकेगा ट्रैक, सरकार कर रही इस तकनीक पर काम
चोरी हुए फोन को आसानी से किया जा सकेगा ट्रैक, सरकार कर रही इस तकनीक पर काम

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन चोरी होना किसी सदमे से कम नहीं है। खासतौर से उन यूजर्स के लिए जो फोन में अपनी ज्यादा से ज्यादा जानकारी सेव रखते हैं। अगर फोन गलत हाथों में लग जाए तो निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन को लेकर इस तरह की परेशानी जल्द ही खत्म होने जा रही है। भारत सरकार एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही हैं जो खोए या चोरी हुए स्मार्टफोन्स में ट्रैकिंग को ऑन करने में मदद करेगी। यही नहीं, यह तकनीक उस समय भी आपके लिए मददगार साबित होगी जब आपके खोए या चोरी हुए फोन से सिम कार्ड हटा दिया गया हो या फिर IMEI नंबर बदल दिया गया होगा।

जानें नई तकनीक से जुड़ी अहम बातें:

1. अगर आपको खोए या चोरी हुए फोन से सिम कार्ड निकाल दिया गया है या फिर उसका IMEI नंबर बदल दिया गया है तो भी फोन को ट्रैक किया जा सकेगा।

2. C-DoT यानी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमेटिक्स द्वारा ही तकनीक डेवलप की जा रही है। यह सर्विस अगस्त महीने में लॉन्च की जा सकती है।

आजकल GPS Tracker काफी अहम हो गया है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon पर आपको कई ऑफर्स मिल जाएगें। GPS ट्रैकर खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

3. C-DoT ने वर्ष 2017 में CEIR नाम के प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया था। टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने मोबाइल फोन ट्रैकिंग प्रोजेक्ट जिसका नाम सेंट्रल इक्यूपमेंट आइडेंटीटी रजिस्टर (CEIR) है, C-DoT को जुलाई 2017 में असाइन किया था।

4. CEIR सिस्टम खोए हुए या चोरी हुए फोन की सभी सर्विसेज को ब्लॉक कर देगी। यह तब भी किया जा सकेगा जब सिम कार्ड रिमूव कर दिया गया होगा या फिर IMEI नंबर बदल दिया गया होगा।

5. यह सिस्टम सभी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के IMEI डाटाबेस से कनेक्ट होगा। यह सिस्टम टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए सेंट्रल सिस्टम के तौर पर काम करेगा जो ब्लैकलिस्टेड मोबाइल टर्मिनल्स को शेयर करेगा।

यह भी पढ़ें:

OnePlus 7 का मिरर ब्लू कलर वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, Prime Day सेल में होगा उपलब्ध

Samsung और Huawei के बाद Sony कर रही रोलेबल स्मार्टफोन पर काम, जानें क्या होगा खास

Monsoon में इन लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को इस्तेमाल करने से हो सकता है भारी नुकसान