Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Realme 5 Pro, Realme 5 India Launch: 20 अगस्त को 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ होगा पेश

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Tue, 13 Aug 2019 05:03 PM (IST)

    Realme 5 Pro और Realme 5 भारत में अगस्त 20 को लॉन्च किया जाएगा। Realme ने इसकी घोषणा ट्विटर पोस्ट के जरिए कर दी है।

    Realme 5 Pro, Realme 5 India Launch: 20 अगस्त को 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ होगा पेश

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme 5 Pro और Realme 5 भारत में अगस्त 20 को लॉन्च किया जाएगा। Realme ने इसकी घोषणा ट्विटर पोस्ट के जरिए कर दी है। कंपनी ने कन्फर्म किया है की फोन के रियर में क्वैड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Realme 5 Pro में 48MP सेंसर होगा। चारों कैमरा को वर्टिकली एक के नीचे एक दिए जाएंगे। फोन भारत में 12:30PM बजे लॉन्च होगा और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। क्वैड कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर, सुपर मैक्रो सेंसर और बेहतर पोर्ट्रेट के लिए डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Realme Mobiles ने ट्विटर पर 20 अगस्त को भारत में Realme 5 Pro के लॉन्च की घोषणा की है। इसके साथ Realme 5 लॉन्च किया जाएगा या है, अभी इसकी जानकारी नहीं है। अपने ट्वीट में Realme ने ने यह भी बताया की फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर होगा और भारत में यह ऐसा पहला फोन होगा, जिसमें क्वैड कैमरा सेटअप में इतना बड़ा सेंसर सपोर्ट करेगा। फोन का लॉन्च 20 अगस्त को 12:30PM बजे शुरू होगा। एक लाग पोस्ट में Realme ने बताया की Realme 5 को साथ में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए Flipkart पर अलग से पेज है।

    Realme 5 के बारे में फिलहाल अधिक जानकरी उपलब्ध नहीं है। Flipkart के पेज के अनुसार, Realme 5 Pro का सेकेंडरी सेंसर अल्ट्रा-वाइड एंगल होगा। इसमें 119 फील्ड-ऑफ-व्यू, सुपर मैक्रो लेंस, 4cm फोकल लेंथ और चौथा सेंसर पोर्ट्रेट लेंस के साथ आएगा। Realme द्वारा रिलीज किए गए वीडियो टीजर के अनुसार, फोन ग्लॉसी बैक पैनल और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। Realme 5 सीरीज के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है| अब यह तो पता चल गया है की Realme 5 Pro में 64MP कैमरा टेक्नोलॉजी नहीं आएगी| Realme का 64MP स्मार्टफोन दिवाली से पहले लॉन्च किया जाएगा|

     

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner