विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

16000 रुपये के Realme 2 Pro को 2332 रुपये में घर ले जाने का मौका, जानें कैसे उठाएं लाभ

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 09 Oct 2018 05:16 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 09:00 AM (IST)

अगर आप इस फोन को 2500 रुपये से कम में खरीदना चाहते हैं तो हम आपको इस ऑफर का लाभ उठाने का तरीका बताने जा रहे हैं

16000 रुपये के Realme 2 Pro को 2332 रुपये में घर ले जाने का मौका, जानें कैसे उठाएं लाभ
16000 रुपये के Realme 2 Pro को 2332 रुपये में घर ले जाने का मौका, जानें कैसे उठाएं लाभ

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल की शुरुआत हो चुकी है। यह सेल 14 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को कई आकर्षक डील्स और डिस्काउंट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस फेस्टिव सेल के दौरान ग्राहकों को Realme 2 Pro को 2,332 रुपये (न्यूनतम) में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के 4 जीबी रैम वर्जन को 13,990 रुपये में और 6 जीबी रैम वर्जन को 15,990 रुपये में पेश किया गया था। वहीं, इसके 8 जीबी रैम वेरिएंट को 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। ऐसे में अगर आप इस फोन को 2500 रुपये से कम में खरीदना चाहते हैं तो हम आपको इस ऑफर का लाभ उठाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

Realme 2 Pro के ऑफर की डिटेल्स:

इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा। इसके 4 जीबी रैम वर्जन को 2332 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, 6 जीबी रैम वर्जन को 2,665 रुपये की EMI पर और 8 जीबी रैम वर्जन को 2,999 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा फोन पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा। साथ ही HDFC बैंक के कार्ड्स से पेमेंट करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

फ्लिपकार्ट के अलावा पेटीएम पर भी महाकैशबैक सेल चल रही है। इसके तहत स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, कैमरा, ब्लूटूथ स्पीकर्स और स्मार्ट टीवी समेत कई अन्य अप्लायंसेस पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक दिया जा रहा है।

पेटीएम महाकैशबैक सेल में क्या है खास:

सेल के दौरान कई प्रोडक्टस को 1 रुपये की फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा भी यूजर्स को कई प्राइस जैसे गोल्ड कॉइन और रेनॉल्ट क्वीड जीतने का मौका मिलेगा। यूजर्स दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक फ्लैश सेल में प्रोडक्ट खरीद पाएंगे। इसके अलावा रात 8 बजे से लेकर 12 बजे तक कई प्रोडक्टस की कीमत में कटौती की जाएगी। कई स्मार्टफोन्स पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक और नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।

इस खबर की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

 

https://www.jagran.com/technology/tech-news-paytm-maha-cashback-sale-know-deals-on-mobiles-laptops-and-others-18515611.html

यह भी पढ़ें:

पेटीएम महा कैशबैक सेल: स्मार्टफोन्स, टीवी, स्पीकर्स पर मिल रहा 25000 रुपये तक का ऑफर

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल: Honor और Huawei के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

BlackBerry KEY2 LE ड्यूल रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, Zenfone 5Z से होगी टक्कर 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।