Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेन में अब WhatsApp से मंगवाए फेवरेट रेस्टोरेंट का फ्रेश खाना, RAILOFY ने यात्रियों के लिए पेश किया ये खास फीचर

    Online Food Order in Train अब आप अपनी सीट पर बैठे हल्दीराम सबवे बीकानेरवाला आर्य भवन हॉटप्लेट एक्सप्रेस और कई अन्य टॉप ब्रांडों से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। RAILOFY ने ट्रेन यात्रियों के लिए वॉट्सऐप चैटबॉट पेश किया है। आप सिर्फ एक क्लिक से मनपसंद खाना आर्डर कर सकते हैं। खाना आर्डर करने के साथ-साथ आप उसे रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं।

    By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Tue, 28 Nov 2023 07:15 PM (IST)
    Hero Image
    RAILOFY ने ट्रेन यात्रियों के लिए वॉट्सऐप चैटबॉट पेश किया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में करोड़ो लोग ट्रैन से रोजाना सफर करते हैं। रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए लगातर नए फीचर को पेश करता रहता है। अब रेलवे अपने यात्रियों के लिए एक नया फीचर पेश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब आप अपनी सीट पर बैठे हल्दीराम, सबवे, बीकानेरवाला, आर्य भवन, हॉटप्लेट एक्सप्रेस और कई अन्य टॉप ब्रांडों से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। RAILOFY ने ट्रेन यात्रियों के लिए वॉट्सऐप चैटबॉट पेश किया है। आप सिर्फ एक क्लिक से मनपसंद खाना आर्डर कर सकते हैं।

    RAILOFY के वॉट्सऐप चैटबॉट की खासियत

    RAILOFY के वॉट्सऐप चैटबॉट की मदद से आप हल्दीराम, सबवे और अन्य से अपना पसंदीदा भोजन ऑर्डर कर सकेंगे। ट्रेन यात्रा के दौरान खराब मोबाइल नेटवर्क से अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। खाना आर्डर करने के साथ-साथ आप उसे रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। खाना आर्डर करने के बाद आपको पेमेंट करने के लिए चिंता करने की जरुरत नहीं है। आप डिलीवरी के समय पेमेंट कर सकेंगे।

    ये भी पढ़ें: Tecno के इस बजट फोन में मिलेगा iPhone वाला ये दमदार फीचर, कीमत होगी 10 हजार से कम; इस दिन हो रहा लॉन्च

    RAILOFY वॉट्सऐप चैटबॉट से ऐसे करें खाना आर्डर

    1. सबसे पहले आपको +91 74411111266 नंबर को अपने फोन में सेव करना होगा।
    2. सीट पर खाना आर्डर करने के लिए आपको इस वॉट्सऐप नंबर पर Hi लिखकर भेजना होगा।
    3. अब आपको अपनी मनपसंद भाषा चुननी होगी।
    4. इसके बाद आपको अपना PNR और यात्री का नाम दर्ज करना होगा।
    5. अब आपको वो स्टेशन चुनना है जहां आप खाना लेना चाहते हैं।
    6. यहां आपको टॉप रेस्तरां दिखाई देंगे जहां से आप मेनू से अपने पसंदीदा खाना आर्डर कर सकते हैं।
    7. एक बार जब आप अपना विकल्प चुन लें, तो एक क्लिक से अपने ऑर्डर की पुष्टि करें।
    8. आराम से बैठें और आराम करें। आपका स्वादिष्ट भोजन आपकी ट्रेन की सीट पर पहुंच जाएगा।