विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्वालकॉम ने नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से उठाया पर्दा, Xiaomi, Oneplus सहित कई ब्रांड में मिलेगा चिपसेट

By Ankita PandeyEdited By:
Published: Wed, 16 Nov 2022 06:56 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2022 06:57 PM (IST)

क्वालकॉम ने अपने नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपने वार्षिक समिट में ...और पढ़ें

Qualcomm snapdragon 8 Gen 2 processer unveiled, know the details
Qualcomm snapdragon 8 Gen 2 processer unveiled, know the details

नई दिल्ली, टेक डेस्क। क्वालकॉम ने बुधवार को अपने वार्षिक स्नैपड्रैगन टेक समिट में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर का अनावरण किया। नया मोबाइल 5G प्लेटफॉर्म पिछले साल के स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC पर अपग्रेटेड वर्जन है और पुराने मॉडल की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक पॉवर एफिशिएंट होने का दावा करता है। यह गेमिंग के लिए रीयल-टाइम री-ट्रेसिंग देता है और INT4 और Wi-Fi 7 को भी सपोर्ट करता है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 नए इमेज सेंसर जैसे 200-मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HP3, और Sony के नए HDR फॉर्मेट को सपोर्ट करने वाले सेंसर को सपोर्ट करता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

इन ब्रांड्स में होगा स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

क्वालकॉम द्वारा दूसरी पीढ़ी की फ्लैगशिप मोबाइल चिप को Asus ROG, Honor, iQoo, Motorola, Nubia, OnePlus, Oppo, Redmagic, Redmi, Sharp, Sony Corporation, Vivo, Xiaomi, Xingi/Meizu सहित वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांडों द्वारा अपनाया जाएगा। कंपनी ने बताया कि नई चिप द्वारा संचालित फोन 2022 के अंत तक आने की उम्मीद है।

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के फीचर्स

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 क्वालकॉम AI इंजन से लैस है और यह AI और मशीन लर्निंग की क्षमताओं के लिए बेहतर हेक्सागोन प्रोसेसर के साथ आता है। नई चिप 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है, ये वही प्रक्रिया है, जो Apple की A16 बायोनिक चिप द्वारा उपयोग की जाती है। क्वालकॉम का कहना है कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर AI यूनिट बहु-भाषा अनुवाद और एडवांस एआई कैमरा फीचर्स दिए गए है। एक बड़े टेंसर एक्सीलरेटर के सपोर्ट के साथ, नया हेक्सागोन प्रोसेसर 4.35 गुना बढ़ा एआई परफॉर्मेंस देगा।

यह भी पढ़ें- D2H ने लॉन्च किया 'डायरेक्ट टू हार्ट' कैंपेन, नई ब्रांड पोजिशनिंग के लिए उठाया ये कदम

AI प्रिसिशन फॉर्मेट INT4 सपोर्ट के साथ आने वाली पहली चिप

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के बारे में दावा किया जाता है कि यह एनवीडिया के एआई प्रिसिशन फॉर्मेट INT4 को सपोर्ट करने वाली पहली क्वालकॉम मोबाइल चिप है, जिसमें निरंतर एआई इन्फरेंसिंग के लिए 60% परफॉर्मेंस सुधार है। लेटेस्ट क्वालकॉम सेंसिंग हब में दोहरे AI प्रोसेसर हैं और दावा किया जाता है कि यह कस्टम वेक वर्ड्स के लिए सपोर्ट है।

फोटोग्राफरों के लिए बेस्ट है ये चिपसेट

नया मोबाइल प्लेटफॉर्म फोटोग्राफरों के लिए स्नैपड्रैगन साइट अपडेट के साथ आता है। यह रीयल-टाइम में सिमेंटिक सेगमेंटेशन के लिए कंपनी का पहला कॉग्निटिव ISP फीचर लाता है। AI न्यूरल नेटवर्क का उपयोग करते हुए, कैमरा पेशेवर इमेज ट्यूनिंग के लिए चेहरों, चेहरे की विशेषताओं, बालों, कपड़ों और यहां तक कि आकाश में अंतर की पहचान करता है। क्वालकॉम ने नई चिप पर आने वाले इमेज सेंसर के लिए सपोर्ट भी मिलता है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 सोनी की नई HDR तकनीक पर आधारित 200-मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL HP3 सेंसर और सेंसर को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, क्वालकॉम ने AV1 वीडियो कोडेक को 60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 8K HDR तक वीडियो प्लेबैक के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें- BoAt Airdopes 100 भारत में हुआ लॉन्च, यहां जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस