Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    PUBG Ban in India : भारत में मोबाइल पर प्रतिबंधित हुआ ये गेम, लेकिन डेस्‍कटॉप और लैपटॉप पर है उपलब्‍ध

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Thu, 03 Sep 2020 10:50 AM (IST)

    भारत सरकार ने PUBG Mobile को बैन कर दिया है। ऐसे में जल्द यूजर्स एंड्रॉयड और iOS यूजर्स मोबाइल पर PUBG गेम नही खेल पाएंगे।

    PUBG Ban in India : भारत में मोबाइल पर प्रतिबंधित हुआ ये गेम, लेकिन डेस्‍कटॉप और लैपटॉप पर है उपलब्‍ध

    नई दिल्ली, टेक डेस्क. भारत सरकार ने PUBG Mobile को बैन कर दिया है। ऐसे में जल्द यूजर्स एंड्रॉयड और iOS यूजर्स मोबाइल पर PUBG गेम नही खेल पाएंगे। लेकिन इन गेम को डेस्कटॉप और लैपटॉप पर खेला जा सकता है। दरअसल PUBG के दो ऐप हैं। यह ऐप PUBG Mobile और PUBG है। PUBG गेम को सबसे पहले साउथ कोरियाई कंपनी ने खास कंप्यूटर के लिए बनाया था। मतलब यह एक कंप्यूटर गेम था, जिसका साइज करीब 2GB था। इस PUBG गेम को बैन के बाद भी भारत में यूज किया जा सकेगा। लेकिन PUBG Mobile और PUBG Mobile lite का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा. 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PUBG और PUBG Mobile में क्या है अंतर 

    PUBG और PUBG Mobile दोनों गेमिंग का कारोबार काफी अलग है। PUBG को साउथ कोरियाई कंपनी PUBG Corporation ने बनाया है, जो कि साउथ कोरियाई वीडियो गेम कंपनी ब्लूव्हेल की सब्सिडियरी कंपनी है। इस गेम को दिसंबर 2017 में ग्लोबली रिलीज किया गया था। लेकिन चीन ने PUBG गेम को इजाजत नही दी। इसके लिए PUBG Corporation ने चीन की लोकल गेमिंग कंपनी Tencent कंपनी का सहारा लिया। बता दें कि Tencent एक चीनी कंपनी है, जिसने PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite गेम को बनाया है। चीनी कंपनी के बनाए गए इन दोनों गेमिंग ऐप PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को ही भारत में बैन किया गया है। Tencent कंपनी साउथ कोरियाई कंपनी के लाइसेंस के तहत PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite गेम को बनाया है।

    राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते लिया फैसला 

    भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर PUBG mobile सहित 118 चीनी ऐप्स को बुधवार को बैन कर दिया है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुुआ है जब भारत में चाइनीज ऐप्स को बैन किया गया है बल्कि इससे पहले सरकार ने 15 जून को 59 चीनी ऐप्‍स को बैन कर दिया था और इसके बाद 47 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया।