Move to Jagran APP

Poco F1 से लेकर Samsung Galaxy A30 तक इन पॉपुलर स्मार्टफोन्स को मिला प्राइस कट

पॉपुलर स्मार्टफोन्स जैसे Oppo A7 Oppo R17 Pro Vivo Y95 Samsung Galaxy A9 (2018) Samsung Galaxy A10 Samsung Galaxy A20 Samsung Galaxy A30 Vivo V15 Pro को प्राइस कट मिला है

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 09:35 AM (IST)
Poco F1 से लेकर Samsung Galaxy A30 तक इन पॉपुलर स्मार्टफोन्स को मिला प्राइस कट
Poco F1 से लेकर Samsung Galaxy A30 तक इन पॉपुलर स्मार्टफोन्स को मिला प्राइस कट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मई महीने में कई स्मार्टफोन्स ऐसे हैं जिन्हे प्राइस कट मिला है। अगर आप फिलहाल कोई नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस लिस्ट में पहले यह देख लें की आपके स्मार्टफोन की कीमतों में कुछ बदलाव हुआ है या नहीं? इस लिस्ट में Xiaomi से लेकर Samsung तक के स्मार्टफोन्स सम्मिलित हैं, जिन्हें प्राइस कट मिला है। कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स जैसे Oppo A7, Oppo R17 Pro, Vivo Y95, Samsung Galaxy A9 (2018), Samsung Galaxy A10, Samsung Galaxy A20, Samsung Galaxy A30, Vivo V15 Pro, और Oppo F11 Pro को भी मई महीने में प्राइस कट मिला है।

loksabha election banner

Poco F1: Poco F1 के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को प्राइस कट मिला है। अब इस फोन की कीमत Rs. 20,999 है। फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की असल कीमत Rs. 23,999 थी। फोन को कई प्राइस कट मिले, जिसके बाद फोन की कीमत Rs. 22,999 हुई और अब फोन की कीमत Rs. 20,999 हो गई है। फोन Steel Blue, Graphite Black और Rosso Red कलर्स में उपलब्ध है।

Asus ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1: Asus ZenFone Max M1 की भारत में कीमत कम होकर Rs. 6,999 हो गई है। Asus ZenFone Lite L1 की भारत में कीमत कम होकर Rs. 4,999 रह गई है। दोनों फोन्स बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध है।

Galaxy A50 में ट्रिपल रियर कैमरा समेत 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन भी फीचर्स और कीमत के हिसाब से परफेक्ट विकल्प है। नई कीमत पर इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Samsung Galaxy A10, Galaxy A20, और Galaxy A30: हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A10 ₹ 7,900, Galaxy A20, और Galaxy A30 ₹ 15,100 को भारत में प्राइस कट मिला है। Samsung Galaxy A10 की भारत में कीमत अब Rs. 7,990 से शुरू होती है। Samsung Galaxy A20 की कीमत अब Rs. 11,490 हो गई है। वहीं, Galaxy A30 को अब Rs. 15,490 में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A9 (2018): इस फोन के 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत अब Rs. 25,990 से शुरू होती है। इसके 8GB + 128GB वैरिएंट को अब Rs. 28,990 में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A7 (2018): Samsung Galaxy A7 (2018) को इस महीने प्राइस कट मिला है। फोन का 6GB + 64GB वैरिएंट Rs. 15,990 और 6GB + 128GB मॉडल Rs. 19,990 में उपलब्ध है।

अगर आप Asus के स्मार्टफोन्स खरीदने के इच्छुक हैं तो Amazon पर कई ऑफर्स के साथ हैंडसेट खरीदने का मौका उपलब्ध कराता है। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां 

Oppo F11, Oppo F11 Pro: Oppo F11 Pro के 64GB वैरिएंट की भारत में कीमत कम होकर Rs. 22,990 हो गई है। वहीं, इसके 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत कम होकर Rs. 23,990 हो गई है। Oppo F11 Rs 17,990 की कीमत में उपलब्ध है। कंपनी ने इस फोन को कीमत Rs. 19,990 बताई थी, लेकिन भारतीय बाजार में उपलब्ध करवाने से पहले कंपनी ने इस फोन पर Rs 2000 के प्राइस कट की घोषणा की थी।

Oppo R17 Pro: मई में इस स्मार्टफोन को Rs. 10,000 का बड़ा प्राइस कट मिला है। कटौती के बाद फोन की कीमत Rs. 29,990 हो गई है। Oppo R17 Pro दिसंबर में भारत में Rs 45,990 में आया था। फोन को मार्च में Rs 6000 का प्राइस कट भी मिला था।

Oppo A7: Oppo A7 का 4GB रैम वैरिएंट Rs. 13,990 की कीमत में उपलब्ध है।

Oppo A3s: इस महीन प्राइस कट के बाद, Oppo A3s का 2GB रैम मॉडल अब Rs. 7,990 में उपलब्ध है। वहीं, इसका 3GB रैम वैरिएंट Rs 9990 में उपलब्ध है।

Vivo V15, Vivo V15 Pro: प्राइस कट के बाद यह फोन Rs. 19,990 में उपलब्ध है। फोन को मार्च में Rs 23,990 में लॉन्च किया गया था। इस महीने, Vivo ने Vivo V15 Pro के बेस वैरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को Rs 2000 का प्राइस कट दिया था। प्राइस कट के बाद फोन की कीमत Rs. 26,990 हो गई।

Redmi Y3 को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ भारत में लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

Xiaomi Redmi Go का 16GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट अब Rs 4799 में उपलब्ध

Samsung Galaxy A50 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें अब कितने में मिलेगा स्मार्टफोन

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.