विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Play Station 5 लवर्स के लिए खुशखबरी! भारत में इस दिन से शुरू होगी पीएस स्लिम की सेल, जानिए कितनी होगी कीमत

Published: Tue, 02 Apr 2024 06:00 PM (IST)

अगर आप प्ले स्टेशन के शौकीन है तो आपके पास एक खास मौका है। आपको बता दें कि सोनी आपके ...और पढ़ें

भारत में इस दिन से शुरू होगी पीएस स्लिम की सेल, यहां जानें डिटेल
भारत में इस दिन से शुरू होगी पीएस स्लिम की सेल, यहां जानें डिटेल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोनी प्लेस्टेशन गेमर्स के लिए एक खास डिवाइस है। ऐसे में भारतीय यूजर्स के लिए एक खास मौका साने आया है। सोनी ने घोषणा की है कि वह PlayStation 5 स्लिम कंसोल की सेल भारत में शुरू करने जा रही है। ये साल 5 अप्रैल से शुरू हो रही है।

आपको बता दें कि PlayStation 5 स्लिम को पहली बार नवंबर 2023 में अमेरिका में लॉन्च किया। अब इसे भारत में 5 अप्रैल से उपलब्ध कराया जाएगा। PS5 स्लिम के डिस्क और डिजिटल दोनों वर्जन देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

PlayStation 5 की भारत में सेल

  • कंपनी 5 अप्रैल से इस डिवाइस को भारत में पेश करेगी।आपको बता दें कि PS5 स्लिम मेन कंसोल से हल्का और पतला होता है।
  • ये डिजाइन लैंग्वेज में PlayStation 5 के समान है, लेकिन इसमें एक डिटेचेबल डिस्क ड्राइव और थोड़े बड़े स्टोरेज के साथ आता है।
  • बता दें कि सोनी ने भारत में PS5 स्लिम की कीमत की भी पुष्टि की है, जिसमें कंसोल मौजूदा PS5 के समान कीमतों पर बिक रहा है। PS5 स्लिम का डिस्क वर्जन 54,990 रुपये में बिकेगा।
  • वहीं इसका डिजिटल वर्जन 44,990 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। बता दें क डिजिटल वर्जन PS5 स्लिम डिस्क ड्राइव को अलग से खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Galaxy S22 डिजाइन जैसा फोन Realme C65 हुआ लॉन्च, 5,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस

कब और कहां मिलेगा डिवाइस

  • अगर आप इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं को PS5 स्लिम 5 अप्रैल से देश में ऑफलाइन और ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं पर उपलब्ध होगा।
  • कंसोल के नए वर्जन के स्टॉक सोनी की ShopatSC वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट, गेम्स द शॉप पर उपलब्ध होसकते हैं।
  • सोनी ने पिछले साल अक्टूबर में PS5 लाइनअप को पेश किया गया है। PS5 की तुलना में PS5 स्लिम 3 प्रतिशत से अधिक पतला और वजन में 24 प्रतिशत हल्का है।

यह भी पढ़ें-Galaxy S22 डिजाइन जैसा फोन Realme C65 हुआ लॉन्च, 5,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।