Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Oneplus OxygenOS 14: वनप्लस के इन डिवाइस को मिला नया अपडेट, बदल जाएगा फोन चलाने का अंदाज

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 09:16 PM (IST)

    वनप्लस के नए अपडेट में ट्रिनिटी इंजन पेश किया गया है। यह इंजन हैवी टास्किंग गेमिंग और कैमरा ऐप के लिए काम करता है। इसमें यूजर्स को मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। कंपनी ने इसे एडवांस परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन ऑपरेटिंग सिस्टम बताया है। OxygenOS 14 मिलने के बाद पावर कंजपशन और परफॉर्मेंस बूस्ट हो गया है। इन डिवाइस के लिए अपडेट रोलआउट हुआ है।

    Hero Image
    वनप्लस के इन डिवाइस के लिए नया अपडेट रोलआउट हो गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oneplus यूजर्स के लिए OxygenOS 14 बेस्ड एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलना शुरू हो गया है। इसमें कई नए फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया गया है। नए अपडेट में लॉक स्क्रीन शॉर्टकट पहले से बेहतर हुए हैं। इसमें वनप्लस ने पहली बार परफॉर्मेंस के लिए ट्रिनिटी इंजन पेश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी दावा करती है कि कंपनी का ट्रिनिटी इंजन यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने का काम करता है। यहां उन डिवाइस के बारे में बताने वाले हैं, जिनके लिए नया अपडेट रोलआउट हुआ है।

    OxygenOS 14 के खास फीचर्स

    Trinity Engine: वनप्लस के नए अपडेट में ट्रिनिटी इंजन पेश किया गया है। यह इंजन हैवी टास्किंग, गेमिंग और कैमरा ऐप के लिए काम करता है। इसमें यूजर्स को मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। कंपनी ने इसे एडवांस परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन ऑपरेटिंग सिस्टम बताया है। OxygenOS 14 मिलने के बाद पावर कंजपशन और परफॉर्मेंस बूस्ट हो गया है।

    फाइल डॉक: एकदम नए फीचर के तौर नए अपडेट में फाइल डॉक की सुविधा जोड़ी गई है। यह ऐसे यूजर्स के लिए खास है, जो कई ऐप्स के जरिये फाइल शेयर करते हैं। इसमें यूजर्स को डॉक में ही किसी भी चीज कॉपी करने की सुविधा मिलती है।

    Smart Cutout: स्मार्ट कटआउट फीचर सैमसंग, शाओमी और दूसरे फोन्स में दूसरे नाम से दिया जाता है। लेकिन अब वनप्लस ने भी नए अपडेट के साथ इसे देना शुरू कर दिया है। इसका यूज करने के लिए आपको किसी भी सब्जेक्ट पर लॉन्ग प्रेस करना होता है और कोई खास कटआउट एक्सट्रेक्ट हो जाता है।

    लॉक स्क्रीन शॉर्टकट: नए अपडेट में लॉकस्क्रीन शॉर्टकट जोड़े गए हैं। इसमें दो एडिशनल शॉर्टकट जोड़े गए हैं। इस थीम को यूजर्स लॉक स्क्रीन पर एड कर सकते हैं।

    इन डिवाइस को मिला अपडेट

    • OnePlus Open
    • OnePlus Pad
    • OnePlus 12
    • OnePlus 12R
    • OnePlus 11
    • OnePlus 11R
    • OnePlus 10 Pro
    • OnePlus 10R
    • OnePlus 10T
    • OnePlus 9
    • OnePlus 9 Pro
    • OnePlus 9R
    • OnePlus 9RT
    • OnePlus 8T
    • OnePlus Nord 3
    • OnePlus Nord 2T
    • OnePlus Nord N30 SE
    • OnePlus Nord N30
    • OnePlus Nord N20 SE
    • OnePlus Nord N20
    • OnePlus Nord CE 3 5G
    • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
    • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G

    कैसे करना है अपडेट

    नए अपडेट को चेक करने के लिए सबसे पहले सेटिंग में जाना है, फिर सिस्टम और सिस्टम अपडेट पर जाना है। अब यहां चेक फॉर अपडेट पर क्लिक करना है। अगर नया अपडेट होगा तो आप उसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Upcoming Smartphone: भारत में जल्द लॉन्च होंगे Samsung, Vivo सहित इन ब्रांड्स के स्मार्टफोन, चेक करें पूरी लिस्ट

    comedy show banner
    comedy show banner