विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OPPO Reno भारत में 28 मई को होगा लॉन्च, लॉन्च तारिख का पोस्टर लीक

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 10 May 2019 05:28 PM (GMT+05:30)

OPPO Reno स्मार्टफोन्स को 28 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यूरोपियन मार्केट में Oppo Reno को 500 यूरो यानी करीब 39000 रुपये में लॉन्च किया गया था

OPPO Reno भारत में 28 मई को होगा लॉन्च, लॉन्च तारिख का पोस्टर लीक
OPPO Reno भारत में 28 मई को होगा लॉन्च, लॉन्च तारिख का पोस्टर लीक

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने कुछ ही समय पहले Reno और Reno 10x Zoom Edition लॉन्च किया था। इनके भारत में लॉन्च होने की खबरें भी काफी समय से आ रही थीं। अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO Reno स्मार्टफोन्स को 28 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यूरोपियन मार्केट में Oppo Reno को 500 यूरो यानी करीब 39,000 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, Reno 10x Zoom को 800 यूरो यानी करीब 63,200 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके 5G वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 900 यूरो यनी करीब 71,100 रुपये है। Oppo Reno और Reno 10x Zoom को 28 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा वहीं, इसके 5G वेरिएंट को जून में लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Reno के फीचर्स: Oppo Reno में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस पैनोरामिक AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.1 फीसद है। इसका डिस्प्ले पैनल TUV Rheinland सर्टिफाइड और DCI-P3 कलर गैमुट को सपोर्ट करता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6/8 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 3765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Oppo के अन्य स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए आप Amazon पर जा सकते हैं। Oppo A3s को Amazon से खरीदा जा सकता है। इसे ऑफर्स के साथ खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जिसके साथ Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। वहीं, दूसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.0 है। यह कैमरा 5 पोट्रेट मोड और AI को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Oppo Reno 10x Zoom के फीचर्स की जानकारी के लिए क्लिक करें यहां

Oppo F11 Pro Avengers Edition को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

Jio Effect: Airtel लेकर आया Rs 129 ओपन मार्किट प्रीपेड प्लान

PUBG Mobile: भारतीय क्रिकेट टीम में ये क्रिकेटर्स हैं PUBG के बेस्ट प्लेयर्स

OnePlus 7 Pro VS Huawei P30 Lite: जानें कैमरा से बैटरी तक कौन है ज्यादा दमदार 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।