विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppo Realme 2 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानें डिस्काउंट डिटेल्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 03 Sep 2018 05:15 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 04 Sep 2018 11:18 AM (GMT+05:30)

Realme 2 पर सेल के दौरान डिस्काउंट, कैशबैक समेत कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। पढ़ें डिटेल्स

Oppo Realme 2 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानें डिस्काउंट डिटेल्स
Oppo Realme 2 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानें डिस्काउंट डिटेल्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ओप्पो ने हाल ही में अपने सब-ब्रैंड Realme का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Realme 2 को बजट कीमत में पेश किया गया था। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा है। इस फोन पर सेल के दौरान डिस्काउंट, कैशबैक समेत कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस फोन का डाउनग्रेड वेरिएंट Realme 1 सेल के लिए उपलब्ध होने के कुछ ही समय में सोल्ड आउट हो गय था।

Realme 2 के डिस्काउंट्स और कैशबैक की डिटेल्स:

इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। HDFC बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर भी यूजर्स को डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, जियो यूजर्स को नई सिम एक्टिवेट कराने पर 4,200 रुपये के बेनिफिट्स और अतिरिक्त 120 जीबी डाटा दिया जाएगा।

Realme 2 के फीचर्स:

इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1520 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 दिया गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 88.8 फीसद है। इस पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज (8 कोर्स) ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। फोन में ट्रिपल स्लॉट दिए गए हैं। इसमें दो स्लॉट 4जी सिम के लिए और एक स्लॉट माइक्रोएसडी कार्ड के लिए दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में स्मार्ट अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल अनलॉक जैसे सिक्योरिटी विकल्प मौजूद हैं। यह फोन ColorOS 5.1 आधारित एंड्रॉइड 8.1 नॉगट पर काम करता है।

इसके अन्य फीचर्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://www.jagran.com/technology/latest-launch-realme-2-india-launch-know-price-and-specifications-18362292.html

बजट कीमत में इस फोन का मुकाबला भारतीय मार्केट में मौजूद दो लोकप्रिय स्मार्टफोन्स Xiaomi Redmi Note 5 और Nokia 2.1 से होगा।

Realme 2 बनाम Redmi Note 5 बनाम Nokia 2.1: कीमत

Realme 2 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 8,990 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 10,990 रुपये है। Nokia 2.1 की बात करें तो इसके 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है। अब बात करते हैं Xiaomi Redmi Note 5 की, इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है।

अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://www.jagran.com/technology/review-realme-2-vs-nokia-2-1-vs-xiaomi-redmi-note-5-best-smartphone-under-rs10000-18365789.html

यह भी पढ़ें:

फोटोग्राफी के हैं शौकीन, महज 300 रुपये में आपका बजट स्मार्टफोन बन जाएगा DSLR

Jio VS Airtel VS Vodafone: पाएं फ्री SMS, अनलिमिडेट कॉलिंग और 3GB तक का डाटा

Netflix और Amazon Prime को इस तरह Free में करें सब्सक्राइब, पढ़ें पूरी डिटेल