विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 2 भारत में 4230 एमएएच बैटरी के साथ 8990 रुपये में हुआ लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 28 Aug 2018 11:56 AM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 01:25 PM (IST)

Realme 2 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 8,990 रुपये है

Realme 2 भारत में 4230 एमएएच बैटरी के साथ 8990 रुपये में हुआ लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स
Realme 2 भारत में 4230 एमएएच बैटरी के साथ 8990 रुपये में हुआ लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Realme 2 को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो के सब-ब्रैंड Realme का यह दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी ने Realme 1 लॉन्च किया था। आपको बता दें कि Realme 1 अमेजन एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट है। जबकि Realme 2 को फ्लिपकार्ट एक्जीक्यूटिव प्रोडक्ट है। इस फोन को 8,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। जानें फोन की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल

Realme 2 की कीमत और ऑफर्स:

यह फोन दो वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 8,990 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 10,990 रुपये है। इस फोन के डायमंड ब्लैक और डायमंड रेड कलर वेरिएंट की पहली सेल 4 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं, डायमंड ब्लू कलर वेरिएंट की सेल अक्टूबर महीने की शुरुआत में की जाएगी। इस दौरान एचडीएफसी कार्ड का पेमेंट करने पर 750 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही जियो यूजर्स को 120 जीबी डाटा और 4200 रुपये तक के बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकेगा।

Realme 2 के फीचर्स:

इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1520 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 दिया गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 88.8 फीसद है। इस पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज (8 कोर्स) ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। फोन में ट्रिपल स्लॉट दिए गए हैं। इसमें दो स्लॉट 4जी सिम के लिए और एक स्लॉट माइक्रोएसडी कार्ड के लिए दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में स्मार्ट अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल अनलॉक जैसे सिक्योरिटी विकल्प मौजूद हैं। यह फोन ColorOS 5.1 आधारित एंड्रॉइड 8.1 नॉगट पर काम करता है।

कैमरा:

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसमें एआई ब्यूटिकेशन मोड दिया गया है। साथ ही पोट्रेट और बोकेह जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे लो लाइट में भी बेहतर पिक्चर्स ली जा सकती हैं। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में एआई शॉट के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसमें कस्टमाइज ब्यूटी इफेक्ट फीचर दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर f/2.2 अपर्चर और सेकेंडरी सेंसर f/2.4 अपर्चर से लैस है। वहीं, फ्रंट कैमरा f/2.2 अपर्चर, 85 वाइड डिग्री वाइड-एंगल लेंस और फिक्सड फोक्स के साथ आता है।

बैटरी:

इस फोन में 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह एआई पावर मास्टर से लैस है। यह यूजर के गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ा देगा। ह बैटरी 44 घंटे की लगातार कॉलिंग, 18 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 10 घंटे का गेमिंग और 11 घंटे का इंटरनेट ब्राउजिंग में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

JioGigaFiber की टक्कर में यह कंपनी दे रही 1.5TB डाटा बिल्कुल फ्री, इन यूजर्स को मिलेगा लाभ

इन Sensors की मदद से ही आपका मोबाइल फोन बनता है ‘स्मार्ट’, जानें

BSNL ने भी जियो की तरह पेश किया मानसून ऑफर, इन प्लान्स में मिलेगा 2GB अतिरिक्त डाटा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।