यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oppo K5 की लॉन्च डेट आई सामने, Reno Ace के साथ दे सकता है दस्तक
Oppo K5 में VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और इस स्मार्टफोन को कंपनी Reno Ace के साथ बाजार में उतार सकती है...

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo K5 को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें सामने आ रही हैं जिनके अनुसार इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप के साथ ही VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की भी सुविधा मिलेगी। वहीं कंपनी ने भी हाल ही में VOOC 4.0 फास्ट चार्ज सपोर्ट की पुष्टि की थी। वहीं अब इस फोन की लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार Oppo K5 को 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन Reno Ace के साथ 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।
Weibo पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि 10 अक्टूबर को Oppo अपने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन Reno Ace के साथ ही मिडरेंजर डिवाइस Oppo K5 को भी लॉन्च करेगी। इस फोन में Snapdragon 730G चिपसेट और 64 मेगापिक्सल कैमरे का उपयोग किया गया है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
इसके अलावा Oppo K5 में 30W VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं पिछले दिनों यह फोन TENAA पर लिस्ट हुआ था जहां इसके लगभग सभी फीचर्स की जानकारी दी गई थी। जिसके अनुसार इस फोन में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है।
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा उपलब्ध है और इसे Snapdragon 730G पर पेश किया जाएगा। Android 9 Pie ओएस पर आधारित इस फोन में USB-C सपोर्ट दिया गया है। OPPO K5 मेें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के सपोर्ट से एक्सपेंड कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए मिडरेंजर OPPO K5 में क्वाड कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा। जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल को सेकेंडरी लेंस और दो सेंसर दो मेगापिक्सल के हैं। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।