विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OPPO K5 स्मार्टफोन में होगा 64MP कैमरा, TENAA पर हुआ लिस्ट

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 24 Sep 2019 10:37 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Sep 2019 10:45 AM (GMT+05:30)

OPPO K5 स्मार्टफोन में VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज तकनीक और 64MP कैमरा उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन के कई और फीचर्स भी सामने आए हैं...

OPPO K5 स्मार्टफोन में होगा 64MP कैमरा, TENAA पर हुआ लिस्ट
OPPO K5 स्मार्टफोन में होगा 64MP कैमरा, TENAA पर हुआ लिस्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OPPO K5 को लेकर आ रही अफवाहों पर कंपनी पर विराम लगाते हुए कंपनी ने पिछले हफ्ते स्पष्ट कर दिया था कि जल्द ही वह OPPO K5 को बाजार में उतारने वाली है। हालांकि लॉन्च ति​​थि के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी ने इसके यह पुष्टि कर दी है ​कि इस फोन में VOOC 4.0 फास्ट चार्ज तकनीक का उपयोग किया गया है। वहीं अब यह फोन मॉडल नंबर PCNM00 नाम से TENAA पर​ लिस्ट हुआ है। जहां इसकी इमेज और कई फीचर्स की जानकारी दी गई है। 

TENAA पर​ लिस्टिंग के अनुसार OPPO K5 का वजन 182 ग्राम है। फोन का डायमेंशन 158.7 x 75.2 x 8.6एमएम है। इस फोन में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। यह फोन Snapdragon 730G पर पेश होगा। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि VOOC 4.0 फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन Android 9 Pie ओएस पर आधारित होगा। इसके साथ ही फोन में USB-C सपोर्ट दिया गया है।

वहीं सामने आई जानकारी के अनुसार OPPO K5 मेें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड कर सकते हैं। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल को सेकेंडरी लेंस और दो सेंसर दो मेगापिक्सल के हैं। इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। लीक खबरों के अनुसार अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को अगले महीने बाजार में उतार सकती है।

बता दें कि हाल ही कंपनी ने भारतीय बाजार में OPPO F11 और OPPO F11 Pro की कीमत में लगभग Rs 2,000 की कटौती की है। जिसके बाद यूजर्स  के OPPO F11 Pro के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 21,990 के बजाय Rs 19,990 में खरीद सकते हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।