विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppo Reno Ace: दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 13 Sep 2019 03:20 PM (IST)

Oppo Reno Ace स्मार्टफोन को कंपनी 65W Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लॉन्च इस साल अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है...

Oppo Reno Ace: दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
Oppo Reno Ace: दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo ने हाल ही में Reno सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन Reno2, Reno2 z, Reno2 F को लॉन्च किया है और तीनों ही फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। वहीं अब खबर है ​कि कंपनी Reno सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Reno Ace लॉन्च करने वाली है जिसमें 65W Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा जो कि दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि Reno Ace को इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा।

इसे भी देखें: OPPO Reno2 Vs OPPO Reno2 z Vs OPPO Reno2 F: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स कम्पैरिजन

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के वीपी Shen Yiren Brian ने खुद स्पष्ट किया है कि Reno Ace में 90-Hz डिस्प्ले और 65W Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इससे पहले Super VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का उपयोग पिछले साल लॉन्च किए गए स्मार्टफोन Oppo R17 में किया गया था। 

बता दें कि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 65W Super VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक को लॉन्च नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह तकनीक 16 सितम्बर को लॉन्च हो सकती है। इसके साथ ही कंपनी Reno Ace स्मार्टफोन को Snapdragon 855+ प्रोसेसर पर पेश कर सकती है। हालांकि फोन के अन्य किसी फीचर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

वहीं हाल ​ही में लॉन्च किए गए OPPO Reno2, Reno2 Z और Reno2 F की कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में Reno2 की कीमत Rs 36990 है और ये 20 सितम्बर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Reno2 Z की कीमत Rs 29990 है और यह Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। इसके अलावा Reno2 F इस साल नवम्बर में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत की अभी जानकारी नहीं दी गई है। OPPO Reno2 स्मार्टफोन की खासियत इसका 20X जूम है। यानि कि इस फोन से आप डिजिटली 20X जूम-इन कर सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।