विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OPPO K3 पॉप अप सेल्फी कैमरा के साथ 19 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sun, 07 Jul 2019 08:45 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 08:48 AM (IST)

OPPO K3 को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा मैकेनिज्म होने की वजह से एज-टू-एज डिस्प्ले मिलता है। इसमें 91.1 फीसद का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलता है।

OPPO K3 पॉप अप सेल्फी कैमरा के साथ 19 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने
OPPO K3 पॉप अप सेल्फी कैमरा के साथ 19 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo अपने इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन OPPO K1 के सक्सेसर OPPO K3 को इस महीने की 19 तारीख को लॉन्च कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में Oppo F11 Pro की तरह ही पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Rs 16,000 से Rs 18,000 के बीच के प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में भी अपने पिछले वेरिएंट की तरह ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। Oppo की ही सब ब्रांड Realme भी अपना अफोर्डेबल पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme X इसी महीने भारत में लॉन्च कर सकता है। अब देखना यह होगा कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में से कौन-सा यूजर्स को पसंद आएगा। आपको बता दें कि OPPO K3 को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा मैकेनिज्म होने की वजह से एज-टू-एज डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा कंपनी के दावों के मुताबिक, इसमें 91.1 फीसद का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो भी मिलता है। फोन के बॉडी को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में

यह भी पढ़ें: Redmi K20 Pro Rs 24,999 की शुरुआती कीमत में हो सकता है लॉन्च, कीमतें हुईं लीक

OPPO K3 के फीचर्स

चीन में लॉन्च हुए डिवाइस के मुताबिक, इसमें 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1080 2340 दिया जा सकता है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हो सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 8GB और 256 GB तक के स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। Oppo के भारत में लॉन्च हुए पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन Oppo F11 Pro को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

वहीं, रियर कैमरे में एक 2 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लैंस दिया जा सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का ही पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन के सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,765 एमएएच की बैटरी वूक 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ड्यूल 4जी वोल्टे जैसे क्नेक्टिविटी फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

Realme 3 Pro, Galaxy A50, OnePlus 7 Pro: जुलाई में खरीदें ये Best Buy स्मार्टफोन

Xiaomi Mi CC9e को Mi A3 के नाम से ग्लोबली किया जा सकता है लॉन्च, FCC पर हुई लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।