Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OPPO Inno Day 2019: रिवील हुआ AR Glass, मिलेगी बेस्ट गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 10 Dec 2019 12:02 PM (IST)

    OPPO ने चीन में चल रहे OPPO Inno Day 2019 में अपने पहले AR Glass को रिवील किया है।

    OPPO Inno Day 2019: रिवील हुआ AR Glass, मिलेगी बेस्ट गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस

    नई दिल्ली, हर्षित हर्ष। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने चीन में चल रहे OPPO Inno Day 2019 में अपने पहले AR Glass को रिवील किया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्ट ग्लास को फ्यूचर इनोवेशन के तौर पर पेश किया है। ये स्मार्ट ग्लास डिजिटल और फिजिकल वर्ल्ड के बीच की परत को हटाएगा। इस ग्लास में ग्राउंडब्रेकिंग मिक्स्ड रियलिटी और इंटरेक्टिव एक्पीरियंस मिलेगा। सबसे पहले Google ने अपने AR Glass को कुछ साल पहले लॉन्च किया था, जिसके बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। कंपनी ने बाद में इस मंहगे AR Glass को आगे कन्टिन्यू नहीं किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OPPO AR Glass के फीचर्स की बात करें तो इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस TOF डेप्थ सेंसर दिया गया है। ये TOF डेप्थ सेंसर SLAM एल्गोरिदम पर काम करता है, जो कि AR Glass के अंदर 3D वातावरण (इन्वायोमेंट) क्रिएट करता है। ये 3D वातावरण सेंसिंग और 3D रिकंस्ट्रक्सन को क्रिएट करता है, जो यूजर्स को अनलिमिटेड AR एक्सपीरियंस देता है। इस ऑग्मेंटेड रियलिटी से लैस ग्लास में यूजर्स को इमेंसिव फुल कलर हाई डिफिनिशन डिस्प्ले मिलता है, जो कि डिफ्रेक्टिव वेव गाइड टेक्नोलॉजी के साथ काम करता है।

    इस AR Glass के यूजर इंटरफेस की बात करें तो इसमें जेस्चर रिकॉग्निशन और वॉयस रिकॉग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फुली इन्ट्यूशिव और इंटरेक्टिव यूजर इंटरफेस से लैस है। OPPO AR Glass में फ्यूचर के 5G टेक्नोलॉजी पर फोकस किया गया है। इसमें वर्चुअल रियलिटी के साथ-साथ ऑग्मेंटेड रियलिटी के बेनिफिट्स दिए गए हैं। फास्ट और हाई बेंडविथ वाले 5G नेटवर्क कम्पैटिबिलिटी होने की वजह से इसके हेड गियर के साथ कम्प्यूटर की बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित हो सकती है।

    OPPO AR Glass में आप हाई डिफिनिशन गेमिंग, ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग का बेहतर एक्सपीरियंस ले सकेंगे। इसमें यूजर्स को बेहतर वीडियो क्वालिटी के साथ-साथ 3D सराउंड साउंड का भी एक्सपीरियंस मिलेगा। ऑग्मेंटेड रियलिटी की मदद से यूजर्स इसमें जेस्चर कंट्रोल जैसी कई इनोवेटिव फ्यूचर टेक्नोलॉजी को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। इसमें मोडे हेड गियर के अलावा मोटे लेयर वाला ग्लास इस्तेमाल किया गया है।