Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OPPO Find X8 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 21 नवंबर को हो रही फ्लैगशिप फोन की एंट्री

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 03:45 PM (IST)

    OPPO Find X8 सीरीज 21 नवंबर को भारत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी इस सीरीज को ग्लोबली भी इस दिन पेश कर रही है। इसके साथ नया ColorOS 15 भी लॉन्च किया जाएगा। फ्लैगशिप सीरीज को कुछ दिन पहले कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया था। इसके बारे में कंपनी ने एक्स हैंडल पर कई तरह की जानकारी कन्फर्म कर दी है।

    Hero Image
    OPPO Find X8 सीरीज और ColorOS 15 ग्लोबली 21 नवंबर को लॉन्च होने वाले हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OPPO Find X8 सीरीज और ColorOS 15 की ग्लोबल लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपकमिंग सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। इसे भारत में भी कंपनी लेकर आ रही है। फ्लैगशिप लाइनअप के कैमरा फीचर्स के बारे में जानकारी मिल चुकी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर कंपनी ने इसके लिए कैंपेन चलाया हुआ है। पिछले महीने चीन में OPPO Find X7 लाइनअप के सक्सेसर के तौर पर ओप्पो फाइंड एक्स8 को लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 नवंबर को होगी लॉन्च

    OPPO Find X8 सीरीज और ColorOS 15 ग्लोबली 21 नवंबर को सुबह 10:30 बजे लॉन्च होंगे। इसके लिए कंपनी इंडोनेशिया के बाली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। भारत में इस सीरीज को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट के साथ लाए जाने की उम्मीद है।

    OPPO Find X8 सीरीज के स्पेक्स (कन्फर्म)

    • डिस्प्ले: फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें अल्ट्रा-नैरो 1.45mm सिमेट्रिकल बेजल होगा। वहीं, Find X8 Pro में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा।
    • कैमरा: इसमें Hasselblad पावर्ड डुअल-पेरिस्कोप कैमरे होंगे। OPPO का कहना है कि यह सेटअप ग्लोबली पहली बार लॉन्च किया गया है।
    • बैटरी: फोन में 5,630mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी, जबकि Find X8 Pro में 5,910mAh की बड़ी बैटरी होगी।
    • कलर: वनीला मॉडल के स्टार ग्रे और स्पेस ब्लैक कलर में आने की पुष्टि हुई है, जबकि OPPO Find X8 Pro स्पेस ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
    • क्विक बटन: OPPO Find X8 सीरीज में एक नया क्विक बटन होगा। इससे क्विक फोटो, जूम इन करने जैसे कंट्रोल मिलेंगे।

    इस सीरीज में ज्यादातर वही खूबियां दी जाएंगी, जो चाइनीज मॉडल में मिलती हैं। कहा गया है कि कंपनी सीरीज को फ्लैगशिप सेगमेंट में लेकर आ रही है। 

    OPPO Find X8 प्राइस (चीन)

    ओप्पो फाइंड एक्स8 की शुरुआती कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए CNY 4,199 (लगभग Rs 49,320) है। इस बीच OPPO Find X8 Pro की शुरुआती कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए CNY 5,299 (लगभग Rs 62,2200) है। ग्लोबल कीमत और भारतीय कीमतें लॉन्च के वक्त ही पता चलेंगी।

    यह भी पढ़ें- जैनम और जीविका Reliance पर क्यों मेहरबान? JioHotstar डोमेन को मुफ्त में देने की पेशकश