Oppo ने भारत में जारी किया नए फोन का टीजर, Reno 14 हो सकता है लॉन्च
Oppo भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने गुरुवार को एक टीजर शेयर किया जिसमें फोन का नाम या स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताया गय है। लेकिन माना जा रहा है कि ये डिवाइस Oppo Reno 14 सीरीज या Oppo K13 सीरीज का हो सकता है। बता दें कि Reno 14 और Reno 14 Pro मई में चीन में लॉन्च हुए थे। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चीनी टेक ब्रांड ने गुरुवार को एक टीजर शेयर किया, जिसमें न तो नाम बताया गया है और न ही स्पेसिफिकेशन्स। माना जा रहा है कि ये डिवाइस Oppo Reno 14 सीरीज या Oppo K13 सीरीज का हो सकता है। Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro चीन में मई में MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ लॉन्च हुए थे। इनमें 50-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Oppo ने टीज किया नया स्मार्टफोन
एक प्रेस रिलीज के जरिए Oppo ने भारत में नए स्मार्टफोन की घोषणा की। पोस्ट में लिखा, 'ये ओप्पो फोन धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है।' ये मॉडल 'टफ, शार्प और बेहतर' होगा। रिलीज में एक इमेज है, जिसमें डिवाइस ढका हुआ दिख रहा है। ब्रांड ने यूजर्स से कवर के नीचे छिपे फोन का अनुमान लगाने को कहा। टीजर में 'कमिंग सून' टैग है।
वैसे ओप्पो ने नाम की पुष्टि नहीं की, लेकिन Reno 14 और Reno 14 Pro जल्द भारत में लॉन्च हो सकते हैं। ये भी संभावना है कि ब्रांड Oppo K13 Turbo या K13x मॉडल लॉन्च करे। Reno 14 और Reno 14 Pro जुलाई के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। इन्हें चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जहां Reno 14 के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 2,799 (लगभग 33,200 रुपये) तय की गई है।
चीन में लॉन्च हुए Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro में क्रमशः 6.59-इंच और 6.83-इंच 1.5K फ्लैट OLED स्क्रीन हैं। वेनिला मॉडल में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर है, जबकि प्रो वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिलता है। इनमें 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा और 50-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर हैं। Reno 14 में 6,000mAh की बैटरी और Reno 14 Pro में 6,200mAh बैटरी दी गई है।
इसके अलावा, ऐसी जानकारी मिली है कि Oppo K13x और Oppo K13 Turbo पर काम कर रहा है। Oppo K13 Turbo में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर होने की चर्चा है।
यह भी पढ़ें: टैबलेट नहीं, पावरहाउस है OnePlus Pad 3; कम कीमत में मिलते हैं ये सबसे कमाल फीचर्स
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।