Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Oppo A3 Pro 5G की लॉन्च डेट से उठा पर्दा, खूबसूरत कलर और डिजाइन के साथ इस दिन पेश होगा फोन

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 10:00 AM (IST)

    Oppo अपने ग्राहकों के लिए एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। Oppo A3 Pro 5G को लेकर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही है। कंपनी ने अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट को लेकर जानकारियां दी हैं। इस फोन को चीन में अगस्त में लॉन्च किया जा रहा है। फोन तीन कलर ऑप्शन में लाया जा रहा है।

    Hero Image
    Oppo A3 Pro 5G की लॉन्च डेट से उठा पर्दा

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो अपने ग्राहकों के लिए एक नया फोन लाने जा रहा है। जी हां, हम यहां Oppo A3 Pro 5G की ही बात कर रहे हैं। ओप्पो के इस फोन को लेकर पिछले कुछ चर्चा चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी कड़ी में कंपनी की ओर से लेटेस्ट अपडेट सामने आ गया है।

    कंपनी ने Oppo A3 Pro 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करने की तारीख को लेकर जानकारियां ऑफिशियल कर दी हैं। इसके साथ ही फोन के डिजाइन और कलर को भी दिखाया गया है।

    कब लॉन्च हो रहा है Oppo A3 Pro 5G

    Oppo A3 Pro 5G को कंपनी 12 अगस्त 2024 को पेश करेगी। A3 Pro से पहले ओप्पो का सब ब्रांड रियलमी अपने ग्राहकों के लिए GT Neo 6 SE फोन ला रहा है। GT Neo 6 SE को कंपनी 11 अप्रैल को पेश करेगी।

    इसी के साथ Redmi Turbo 3 की भी एंट्री हो रही है। Redmi Turbo 3 को रेडमी रियलमी फोन से पहले 10 अप्रैल को ला रही है।

    ये भी पढ़ेंः 8GB Ram और 5000mAh बैटरी वाले Oppo फोन का बदल गया अंदाज, अब इस नए कलर में हुआ पेश

    Oppo A3 Pro 5G किन खूबियों के साथ लेगा एंट्री

    Oppo A3 Pro 5G की बात करें तो इस फोन को कंपनी Azure, Yun Jin Powder (rose) और Mountain Blue कलर ऑप्शन में ला रही है।

    डिजाइन की बात करें तो नया ओप्पो फोन को कंपनी Azure कलर ऑप्शन में ग्लास फिनिश डिजाइन के साथ ला सकती है।

    वहीं, फोन के बाकी दो कलर ऑप्शन Yun Jin Powder (rose) और Mountain Blue फोन वीगन लेदर बैक के साथ लाए जा सकते हैं।

    बता दें, नया फोन Oppo A2 Pro के सक्सेसर के रूप में एंट्री लेने जा रहा है। इस फोन को कंपनी ने बीते साल 2023 सितंबर में पेश किया था।