OnePlus ने दी यूजर्स को राहत, डिवाइस वारंटी को 31 मई तक किया एक्सटेंड
OnePlus डिवाइसेज की वारंटी को 31 मई तक बढ़ा दिया है। हालांकि इस एक्सटेंशन के लिए कंपनी ने एक शर्त रखी है। फोटो साभार OnePlus
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus लॉकडाउन के चलते हर कोई घर पर है और कंपनियां भी बंद हो गई हैं। इसे देखते हुए Realme के बाद अब OnePlus ने भी अपनी डिवाइसेज के वारंटी पीरियड को एक्सटेंड कर दिया है। OnePlus Forum पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सभी OnePlus डिवाइसेज की वारंटी को 31 मई तक बढ़ा दिया है। हालांकि, इस एक्सटेंशन के लिए कंपनी ने एक शर्त रखी है। OnePlus ने अपने Forum पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि Coronavirus महामारी के बीच कंपनी यूजर्स को बेहतर और सुरक्षित सर्विस देने के लिए यह कदम उठा रही है।
OnePlus Forum पर कंपनी ने दी जानकारी: सभी डिवाइसेज की वारंटी को 31 मई तक बढ़ाया जा रहा है। यह सुविधा यूजर को तब मिलेगी जब यूजर की डिवाइस की वारंटी 1 मई से 30 मई के बीच खत्म होगी। इसके साथ ही रिटर्न और रिप्लेसमेंट को 15 दिन से 30 दिन तक बढ़ाया जा रहा है। यही नहीं, कंपनी ने सभी रिटर्न्स, रिप्लेसमेंट और रिपेयर्स के लिए टू-वे शिपिंग उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी बैक-अप डिवाइस प्रोग्राम पर भी काम कर रही है जिसके तहत अगर आपका फोन रिपेयरिंग में है तो भी आप अपने दोस्तों और परिवारवालों से कनेक्ट रह पाएंगे। इसका पायलट प्रोजेक्ट यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा।
OnePlus ने किया ट्वीट: OnePlus ने इसके लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा है कि कंपनी ने एक्सटेंडेड वारंटी और अपडेटेड रिटर्न पॉलिसी उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही सपोर्ट पॉलिसी को भी मॉडिफाई किया जा रहा है। देखें ट्वीट:
Extended warranty and an updated returns policy. We've modified our support policies so you can continue to stay safe at home, worry-free. Know more on OnePlus Forums 👉 https://t.co/pQgqjpl80A" rel="nofollow#Lockdown21 https://t.co/kl01fuwMBf" rel="nofollow — OnePlus India (@OnePlus_IN) March 26, 2020
इससे पहले Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से डिवाइस वारंटी एक्सटेंशन की जानकारी दी थी। Realme ने अपने ट्वीट में बताया था कि हम अपने यूजर्स को इस मुश्किल घड़ी में मदद करने के लिए वारंटी पीरियड को बढ़ा रहे हैं। इससे पहले Huawei ने भी इस ऐसी घोषणा कर अपने यूजर्स को राहत दी थी।