Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus के Bullets Wireless ईयरफोन्स वापसी करने जा रहे, 19 जून को होंगे लॉन्च

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 08:00 AM (IST)

    OnePlus Bullets Wireless Z3 भारत में 19 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। नेकबैंड स्टाइल के ये ईयरफोन्स मम्बो मिडनाइट और सांबा सनसेट कलर में Amazon और OnePlus ई-स्टोर पर उपलब्ध होंगे। ईयरफोन्स को लेकर ये दावा किया गया है कि ये 10 मिनटके चार्ज में 27 घंटे तक प्लेबैक ऑफर करेंगे। कंपनी ने पहले OnePlus Bullets Wireless Z2 और Bullets Wireless Z2 ANC को लॉन्च किया था।

    Hero Image
    OnePlus के Bullets Wireless ऑडियो वियरेबल्स वापसी कर रहे हैं।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus अपने Bullets Wireless ऑडियो वियरेबल्स लाइनअप को फिर से ला रहा है। कंपनी ने बताया कि OnePlus Bullets Wireless Z3 नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन्स इस महीने भारत में लॉन्च होंगे। डिजाइन के साथ-साथ कंपनी ने कलर ऑप्शन्स और बैटरी डिटेल्स भी कंफर्म किए हैं। ये हेडसेट पिछले वर्जन्स जैसा दिखता है। OnePlus Bullets Wireless Z2 और Bullets Wireless Z2 ANC मार्च 2022 और अगस्त 2023 में लॉन्च हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus Bullets Wireless Z3 की लॉन्च डिटेल

    कंपनी ने प्रेस रिलीज में बताया कि OnePlus Bullets Wireless Z3 भारत में 19 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। नेकबैंड स्टाइल के ये वायरलेस ईयरफोन्स मम्बो मिडनाइट और सांबा सनसेट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे। अपकमिंग हेडसेट के लिए Amazon पर एक लाइव माइक्रोसाइट है, जो बताती है कि ये ई-कॉमर्स साइट और ऑफिशियल OnePlus ई-स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

    OnePlus ने दावा किया है कि Bullets Wireless Z3 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10 मिनट के चार्ज में 27 घंटे तक का यूज दे सकता है। ऑडियो वियरेबल की और डिटेल्स लॉन्च के दिन सामने आएंगी।

    आपको बता दें कि कंपनी ने OnePlus Bullets Wireless Z2 ईयरफोन्स को 12.4mm ड्राइवर के साथ लॉन्च किया था। इनमें 30 घंटे तक के प्लेबैक टाइम का दावा किया गया था। ईयरफोन में IP55 रेटिंग थी, जो डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस ऑफर करती है। इनकी लॉन्च प्राइस 1,999 रुपये थी।

    वहीं, OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC को 2,299 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसमें एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) फीचर था। ये 45dB तक ANC सपोर्ट करते हैं और AI-बैक्ड थ्री-माइक कॉल नॉयज कैंसिलेशन सिस्टम ऑफर करते हैं। ANC ऑन होने पर ये 20 घंटे और ANC ऑफ होने पर 28 घंटे तक लगातार प्लेबैक ऑफर कर सकते हैं। बाकी फीचर्स लगभग स्टैंडर्ड Bullets Wireless Z2 जैसे ही हैं।

    यह भी पढ़ें: Vivo का 6,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता 5G फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आई डिटेल