विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus 8 Pro में नहीं होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा, डिजाइन हुआ लीक

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sat, 19 Oct 2019 03:25 PM (IST)

OnePlus 8 Pro को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा लेकिन इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा उपलब्ध नहीं होगा...

OnePlus 8 Pro में नहीं होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा, डिजाइन हुआ लीक
OnePlus 8 Pro में नहीं होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा, डिजाइन हुआ लीक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। हाल ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oneplus ने अपने दो नए स्मार्टफोन Oneplus 7T और Oneplus 7T pro को लॉन्च किया है। इसके बाद से ही चर्चा है कि कंपनी ने इसकी अगली सीरीज OnePlus 8 Pro पर काम करना शुरू कर दिया है जिसे अगले साल बाजार में उतारा जा सकता है। OnePlus 8 Pro को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनके मुताबिक इस फोन में 5G सपोर्ट सपोर्ट के साथ पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा उपलब्ध होगा। वहीं अब इस फोन से जुड़ी नई लीक्स सामने आई है।

91mobiles और @OnLeaks की साझेदारी के जरिए सामने आई जानकारी के अनुसार OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है जिसमें सिंगल कैमरा मौजूद है। यानि कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल का उपयोग नहीं करेगी। इसके अलावा फोन का 360 डिग्री वीडियो दिखाया गया है जिसमें इसे हर एंगल से देखा जा सकता है। फोन में 6.65 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले और पंच होल कैमरा दिया गया है।

OnePlus 8 Pro के बैक पैनल में वर्टिकल डिजाइन का ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। फोन में डेप्थ सेंसिंग 3D ToF सेंसर दिया गया है जिसकी मदद से 3D फोटोग्राफी का अनुभव लिया जा सकता है। फोन के बटन लेआउट पर नजर डालेें तो इसमें लेफ्ट साइड वॉल्यूम बटन और राइड पैनल में पावर बटन दिया गया है। वहीं फोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट और स्पी​कर मौजूद है। 

इसके अलावा OnePlus 8 Pro के अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन का साइज 160.2 x 72.9 x 8.1mm होगा और इसे Snapdragon 865 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसमें 12GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है। वहीं पिछले दिनों लॉन्च किए गए Oneplus 7T की कीमत पर नजर डालें तो इसके 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत Rs 37,999 है। जबकि 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को Rs 39,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है।