Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को मिला नया ऑक्सीजन अपडेट, बेहतर होगा वाईफाई कनेक्टिविटी

    By Renu YadavEdited By:
    Updated: Sun, 10 Jan 2021 06:25 AM (IST)

    OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन के लिए जारी किए गए अपडेट के बाद इन स्मार्टफोन में कई बग फिक्स होेंगे। साथ ही कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए वनप्लस ऐप स्टोर भी उपलब्ध कराया है। जहां OnePlus यूजस के लिए कई बेनिफिट्स मौजूद हैं।

    Hero Image
    यह फोटो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन के लिए नया ऑक्सीजन ओएस 11.0.3.3 अपडेट को रोलआउट किया है। यह नया अपडेट स्मार्टफोन में कई बग फिक्स करेगा। साथ ही यूजर्स को पहले की तुलना में बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इस नए अपडेट को भारत के लिए पेश किया गया है और खास बात है कि इसके साथ ही भारतीय यूजर्स को वनप्लस स्टोर भी मिलेगा। आइए जानते हैं नए अपडेट के साथ OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus Forum पर दी गई जानकारी के लिए नया ऑक्सीजनओएस अपडेट भारतीय और यूरोपियन यूजर्स के लिए पेश किया गया है। ऑक्सीजनओएस 11.0.3.3 अपडेट में मिलने वाले वाले बदलावों की बात करें तो अब OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन के कीबोर्ड की हाइट में बदलाव किया है जिसके बाद कीबोर्ड में शाॅर्टकट बार को उपर या नीचे छिपाने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं अपडेट के बाद अलार्म क्लाॅक में आने वाले बग को भी फिक्स किया है, जो कि पहले अपने आप ऑन हो जाता था। 

    वहीं कंपनी ने अपडेट के जरिए ऑटो रोटेट फीचर में आने वाले फेलियर को भी ठीक करने की कोशिश की है। कुछ यूजर्स को गैलेरी में फोटो न शो होने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसे कंपनी ने फिक्स कर दिया है। इसके अलावा यूजर्स को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के दौरान यूजर्स को पाॅप-अप विंडो में आ रही समस्या को भी फिक्स कर दिया गया है। सबसे खास बात है कि कंपनी ने अब वाईफाई कनेक्टिविटी में होने वाली फेलियर की समस्या को भी बग फिक्स किया है।   

    OnePlus ने अपने फोरम पेज पर जानकारी दी गई है कि भारत में यूजर्स को इस अपडेट के साथ ही OnePlus Store App की भी सुविधा मिलेगी। यूजर्स अपना वनप्लस अकाउंट अपनी सुविधानुसार मैनेज कर सकते हैं। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स को लाभ केवल मेंबर्स ही उठा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स चाहें तो इस खुद ही अनइंस्टाॅल्ड भी कर सकते हैं।   

    comedy show banner
    comedy show banner