OnePlus 7T, OnePlus TV का लॉन्च इवेंट शुरू, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
OnePlus 7T Mobile and OnePlus TV Launch आज भारत में कंपनी अपने इन दोनों प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी। इसके अलावा इसके अगले मॉडल के बारे में भी घोषणा की जा सकती है..
नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus 7T और OnePlus TV को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus के इस इवेंट का आयोजन आज शाम 7 बजे किया जाएगा। इस इवेंट को आप कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव देख सकेंगे। OnePlus 7T कंपनी के इस साल मई में लॉन्च हुए OnePlus 7 सीरीज का अगला स्मार्टफोन है। इसके डिजाइन को हाल ही में कंपनी के आधिकारिक फोरम पर रिवील किया गया है। वहीं, OnePlus TV को भी आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्ट टीवी के दो मॉडल्स आज लॉन्च किए जा सकते हैं। OnePlus TV के बारे में पिछले साल कंपनी के CEO पेटे लाउ ने घोषणा की थी। हाल ही में इसका लोगो भी रिवील किया गया था।
OnePlus 7T, OnePlus TV लॉन्च लाइवस्ट्रीम
OnePlus 7T, OnePlus TV के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम करने के लिए यूजर्स कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर जा सकते हैं। इसे अलावा इसे कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप Amazon पर भी इसका लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। OnePlus 7T, OnePlus TV के लॉन्च के साथ ही OnePlus 7T Pro के बारे में भी घोषणा की जा सकती है। OnePlus 7T, OnePlus TV को 29 सितंबर से शुरू हो रहे Amazon Festive Season Sale में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
OnePlus 7T, OnePlus TV: संभावित फीचर्स
OnePlus 7T के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में रिंग डिजाइन वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा इसमें 90Hz का डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही साथ ये क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके बैक में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन का फ्रंट पैनल OnePlus 7 की तरह ही हो सकता है। इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
OnePlus TV के संभावित फीचर्स की बात करें तो ये दो मॉडल्स Q1 और Q1 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही स्मार्ट टीवी की स्क्रीन 55 इंच की है और इसमें डॉल्वी वीजन सपोर्ट दिया जा सकता है। इस समार्ट टीवी में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है जो कि Oxygen OS पर आधारित होगा। इसमें 50W का साउंट आउटपुट, डॉल्वी एटमस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही साथ इसमें HDR10+ डिस्प्ले का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।